– विधायक डॉ पाण्डेय की मोजुदगी में द ग्रेंड पदमा रिसोर्ट पर होगा आयोजन
जावरा। विकास के पायदान पर निरंतर आगे बढ़ते जावरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय के प्रयास से करोड़ों रुपए की स्वीकृति मिलती जा रही है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल रूप से जावरा विधानसभा क्षेत्र के 67 करोड़ से अधिक के कार्यो का भूमिपूजन लोकार्पण करेंगे।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों जावरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से करोड़ो की विकास कार्यो की सौगात मिली। इन कार्यो के साथ विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव वर्चुअल रूप से करेंगे। जावरा पदमा रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में जावरा विधानसभा क्षेत्र के लगभग 67 करोड़ रुपए से अधिक कार्यो का शिलान्यास व लोकार्पण होगा। जिसमें प्रमुख रूप से सात प्रमुख सड़क मार्ग है। जो महू-नीमच रोड से इस्माईल पुरा तक मार्ग,जावरा-कालूखेड़ा-ढोढर मार्ग, ग्राम सेमलखेड़ी से पिंगराला मार्ग, ग्राम कुशलगढ़़ से आकतवासा मार्ग,ग्राम सुजापुर से व्हाया भाटखेड़ी-तालिदाना मार्ग,जावरा-कालूखेड़ा मार्ग से पर्यटन स्थल रोग्यादेवी माता मगरा पहुँच मार्ग, ग्राम मन्याखेड़ी से गोंदीधर्मसी मार्ग है। इसके अलावा पर्यटन स्थल सुजापुर पहाड़ी पर बगीचा उन्नयन व सौंदर्यीकरण कार्य का भी भूमिपूजन किया जाएगा।
विधायक की अनुशंसा पर इन कॉलोनियों में होंगे विकास कार्य –
विधायक डॉ पांडेय की अनुशंसा से जावरा नगर की कालोनियों व विभिन्न क्षेत्रों में स्वीकृत कार्यो का भी शिलान्यास किया जाएगा। जिसमे पटेल-1, पटेल-2, हातिम कालोनी पिपलौदा रोड, कृष्णा कालोनी पार्ट ए, ध्यान मंदिर के पीछे कालोनी में सीसी सड़क व नाली निर्माण, काशीराम कालोनी में सीसी सड़क निर्माण के अलावा मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के तहत विभिन्न वार्डो में सी.सी. सड़क व नाली निर्माण, कायाकल्प अभियान के अंतर्गत रतलामी गेट से फिल्टर प्लांट तक सी.सी. एवं रतलामी गेट से पेट्रोल पंप तक आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन किया जाएगा। इसके अलावा पुराने अस्पताल स्थित दो संजीवनी क्लिनिक का लोकार्पण भी किया जाएगा। यह कार्यक्रम विधायक डॉ पांडेय व विभिन्न जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित होगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
जावरा विधानसभा क्षैत्र में 67 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकापर्ण कल, विधायक डॉ राजेंद्र पाण्डेय की मोजुदगी में मुख्मंत्री और प्रधानमंत्री करेंगे
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

