जावरा। डोरस्टेप डीज़ल वाहन द्वारा 2 दिन पूर्व बल्क क्वांटिटी में डीजल देने के बजाय ग्रामीणो को 500 और 1000 रुपये का डीजल देने के मामले में गुरुवार को नापतोल अधिकारी नसीम खान और जिला खाद्य अधिकारी आनंद गोले सरसी पुलिस चौकी पहुँचे और टैंकर के दोनों कंपार्टमेंट से 3 सेम्पल लेकर जांच हेतु लेब भेजा गया। वही एक प्रतिवेदन बनाकर जिला कलेक्टर भास्कर लक्षकार को आगे की करवाई हेतु भेजी गई है।
केवल सैंपल लेकर कर ली इतिश्री –
गुरुवार को सरसी पहुँचे अधिकारियों ने केवल सेम्पल लेकर अपने कर्तव्य की इतिहारी कर ली, लेकिन टैंकर चालक जिसने नियमो को ताक में रखकर खुला डीजल विक्रय किया उस ओर क्या करवाई की गई, वही टैंकर संचालित करने वाली फर्म पर क्या कारवाई की जाएगी इसको लेकर कोई भी बात स्पष्ट नही की ।

