• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा न्यायालय में न्यायिक कार्यप्रणाली पर फूटा वकीलों का गुस्सा, अभिभाषक संघ ने बुलाई आपात सामान्य सभा

June 27, 2026

देश में नंबर-1 बना जावरा का शासकीय सांदीपनि विद्यालय, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन 2026 में रचा इतिहास

June 26, 2026

हतनारा हादसे में प्रशासन का बड़ा एक्शन : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा, लापरवाह कर्मचारियों पर गिरी गाज

June 26, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, June 27
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»रतलाम»योजनाओं का लाभ प्राप्तकर मिलती है जीने की नई ताकतः प्रधानमंत्री मोदी
रतलाम

योजनाओं का लाभ प्राप्तकर मिलती है जीने की नई ताकतः प्रधानमंत्री मोदी

EditorBy EditorDecember 9, 2023No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

“विकसित भारत संकल्प यात्रा’’

विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से संवाद

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कार्यक्रम से जुड़े

रतलाम  / प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत कुछ राज्यों के लाभार्थियों से संवाद किया। संवाद में उत्तराखंड, कश्मीर, बिहार और गुजरात के लाभार्थी शामिल थे। कार्यक्रम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी भोपाल से वर्चुअली जुड़े।

प्रधानमंत्री मोदी ने लाभार्थियों से संवाद के बाद अपने संबोधन में कहा कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हिन्दुस्तान के कोने-कोने में बसे नागरिकों तक पहुंचा है। योजनाओं का लाभ मिलने से जीने की नई ताकत आ जाती है। विकसित भारत संकल्प यात्रा में महिलाओं की भागीदारी पर ध्यान दिया गया है। गत 15 नवम्बर से प्रारंभ इस यात्रा का तीन-चार सप्ताह में देश भर में अच्छा स्वागत हुआ है। इस यात्रा का उद्देश्य ऐसे लोगों तक पहुंचना है, जो सरकार की योजनाओं से अब तक नहीं जुड़ सके। अब तक देश की चालीस हजार से अधिक ग्राम पंचायतों तक जोड़ने में सफलता मिल चुकी है। मोदी की गारंटी की गाड़ी तक लोग पहुंच रहे हैं। पंचायतों ने स्वागत समितियां भी बनाई हैं। उत्तर भारत के कारगिल से लेकर दक्षिण भारत के ग्रामों तक और अंडमान निकोबार तक यह गाड़ी पहुंची है। राज्यों में यात्रा के तहत हेल्थ चेकअप कैंप लगे हैं। इसी तरह फिट इंडिया का संदेश पहुंचाया जा रहा है। करीब दो करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने के लिए अभियान संचालित हो रहा है। बहनों को ड्रोन पायलट बनाने के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि निर्धन वर्ग के लोग और किसान आदि हमारे लिए वीआईपी से कम नहीं हैं। योजनाओं के लाभ से नागरिकों को लाभान्वित कर शत प्रतिशत सेचुरेशन के लक्ष्य को प्राप्त करना है।

प्रारंभ में केंद्रीय सूचना प्रसारण सचिव ने स्वागत उदबोधन दिया। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी, जनजातीय गौरव दिवस 15 नवम्बर को विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रारंभ होने एवं इसके बाद 30 नवम्बर को यात्रा से जुड़े थे। आज वे तीसरी बार संवाद कर रहे हैं। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए देश में लगातार कार्य हो रहा है।

मध्यप्रदेश में दो पंचायतों में पहुंचेगा एक वाहन –

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास से वीसी द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत पीएम नरेंद्र मोदी के लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रभारी मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल एवं अन्य अधिकारियों से मध्यप्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा के स्वरूप के संबंध में चर्चा की। बताया गया कि प्रदेश में दो पंचायतों तक एक वाहन पहुंचेगा। विभिन्न स्तरों की समितियां गठित हुई है और जिला, विकास खण्ड, ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय स्तर पर यात्रा से संबंधित गतिविधियां होंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अधिकारियों से प्रदेश में किसानों के लिए खाद की उपलब्धता और वितरण की जानकारी भी प्राप्त की।

Post Views: 248
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में दूध का बड़ा खेल! फैक्ट्री पर छापा, 104 कट्टों में 2600 किलो लैक्टोज पाउडर बरामद, कई डेयरियां जांच के घेरे में

June 10, 2026

रतलाम में स्टेपनी चोर गिरोह का पर्दाफाश : 4 आरोपी गिरफ्तार, 1.80 लाख रुपए का माल बरामद

June 3, 2026

रतलाम में बाल विवाह पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग दूल्हे की बारात बिना फेरे लौटी

May 29, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा न्यायालय में न्यायिक कार्यप्रणाली पर फूटा वकीलों का गुस्सा, अभिभाषक संघ ने बुलाई आपात सामान्य सभा

By EditorJune 27, 2026

– कुछ न्यायाधीशों के व्यवहार और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल – वर्षों से एक ही…

देश में नंबर-1 बना जावरा का शासकीय सांदीपनि विद्यालय, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन 2026 में रचा इतिहास

June 26, 2026

हतनारा हादसे में प्रशासन का बड़ा एक्शन : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा, लापरवाह कर्मचारियों पर गिरी गाज

June 26, 2026

रतलाम पुलिस का बड़ा एक्शन : 1 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, तस्कर गिरफ्तार

June 26, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा न्यायालय में न्यायिक कार्यप्रणाली पर फूटा वकीलों का गुस्सा, अभिभाषक संघ ने बुलाई आपात सामान्य सभा

June 27, 2026

देश में नंबर-1 बना जावरा का शासकीय सांदीपनि विद्यालय, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन 2026 में रचा इतिहास

June 26, 2026

हतनारा हादसे में प्रशासन का बड़ा एक्शन : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा, लापरवाह कर्मचारियों पर गिरी गाज

June 26, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.