– मौसम विभाग द्वारा जारी अल्र्ट के बाद मंगलवार को सुबह शहर में छाई धुंध
– फोरलेन पर वाहनों को हेड लाईट चालु कर गुजरना पड़ा
जावरा। मौसम विभाग द्वारा दो दिनी बारिश अल्र्ट के बीच मंगलवार की सुबह कोहरे के आगोश में हुई। मंगलवार को सुबह जैसे ही लोगों ने घरों से बाहर देखा तो उन्है कोहरे के अलावा कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।सड़कों को वाहनों को अपने वाहन की हेडलाईट चालु का गुजरना पड़ा ताकि सामने से आने वाले वाहन चालकों को आता हुआ वाहन दिखाई दे सके। सुबह करीब साढ़े ९ बजे तक भी सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। कोहरे के बीच लोगों को ठंड का एहसास भी हुआ।


