– कार्रवाई में देरी से रात 9.30 बजे सैकड़ों लोग थाने पहुंचे, बीएनएस की धारा 299 में मामला दर्ज
– पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल जुटी जांच में, महिला को जारी होगा नोटिस
जावरा। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हुसैन टेकरी क्षेत्र में रोजाना रोड स्थित इमामबाड़े के पीछे एक शिया सम्प्रदाय की सेवानिवृत शिक्षिका द्वारा मुस्लिम सम्प्रदाय के पवित्र धार्मिंक ग्रंथ कुरआन शरीफ जलाने का मामला उजागर हुआ हैं। मामले के उजागर होने के साथ ही समुचे मुस्लिम समाज में आक्रोश पैदा हो गया हैं। जिससे हुसैन टैकरी सहित पुरे इलाके में सनसनी फैल गई हैं। धार्मिंक ग्रंथ जलाने वाली महिला पर कार्रवाई की मांग को लेकर रात में सीरत कमेटी जावरा के पदाधिकारी व सैंकड़ों समाजजन आईए थाना पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में सेवानिवृत्त शिक्षिका अतिया खान के खिलाफ बीएनएस की धारा 299 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामलें में सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए हर पहलु पर जांच कर रही हैं। मामले में महिला को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण भी मांग जा रहा हैं।
औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान ने बताया कि फरियादी जेल रोड़ निवासी शाहीन हुसैन की रिपोर्ट पर हुसैन टेकरी क्षेत्र के रोजाना रोड निवासी अतिया खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। फरियादी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 11.30 बजे, हुसैन टेकरी क्षेत्र में अजाखाना जेहरा के पीछे अतिया खान कुछ धार्मिक पुस्तकों को जला रही थी, जिनमें कुरआन शरीफ भी शामिल था। सूचना मिलने पर अनवर अली मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि महिला जला हुआ कुरआन शरीफ लेकर मौके से फरार हो गई। कुरआन शरीफ जलाए जाने की सूचना के बाद पुरे हुसैन टैकरी क्षैत्र में सनसनी फैल गई। दोपहर की घटना के बाद भी शाम तक कार्रवाई नहीं होने के बाद आक्रोशित समाजजन सैंकड़ों की संख्या में औद्योगिक क्षैत्र थाने पर पहुंचे और थाने का घेराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मामले में सेवानिवृत शिक्षिका पर प्रकरण दर्ज कर मामले में जांच प्रारंभ की हैं। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
सेवानिवृति के बाद निजी स्कूल में ऊर्दू पढ़ा रही महिला –
यह मामला न सिर्फ धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया जा रहा है, बल्कि कानून-व्यवस्था के लिए भी बड़ी चुनौती बन गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कुरआन शरीफ जलाने की आरोपी महिला शिया सम्प्रदाय से ताल्लुक रखती है। आरोपी महिला सेवा निवृत्त शिक्षिका है और सेवानिवृत्ति के बाद वर्तमान में हाथी खाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में उर्दू विषय की अध्यापिका के रूप में कार्यरत है। इस खुलासे के बाद मामला और अधिक संवेदनशील व गंभीर हो गया है। क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है कि एक शिक्षिका द्वारा धार्मिक ग्रंथ के अपमान का आरोप समाज को झकझोर देने वाला है। मुस्लिम समाज में इस घटना को लेकर गहरा रोष है और दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
नोटिस भेजकर मांग रहे जवाब –
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। फिलहाल मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की चूक न हो। फिलहाल मामले में महिला को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया जा रहा हैं।

