– गोवर्धन पटेल ने विद्यार्थियों को दी विभिन्न जानकारी
जावरा। सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वतीपुरम पहाडिय़ा रोड जावरा के कृषि संकाय के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित एक कृषि फार्म हाउस का शैक्षणिक भ्रमण किया। जहां उन्होंने पशुओं की नस्ल के बारे में जाना, गाय की अनेक प्रजातियों के बारे में जानकारी प्राप्त की, उपचारित आलू कैसे उपचारित किए जाते हैं उन्हें खेतों में किस प्रकार लगाया जाता है, लगाते समय खाद कितनी मात्रा में दिया जाएगा, गेहूं को कब लगाया जाना उचित रहेगा आदि की जानकारी कृषक गोवर्धन पटेल से प्राप्त की साथ ही विभिन्न कीटनाशकों एवं देसी खाद का प्रयोग कितनी मात्रा में किया जाना चाहिए इसकी जानकारी भी प्राप्त की। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं के साथ हेमंत जोशी व दीपक पोरवाल भी उपस्थित थे।


