• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा बीईओ और रिंगनोद पीएम श्री स्कूल के प्राचार्य को नोटिस के निर्देश, बीआरसीसी को हटाने की कार्रवाई के निर्देश

October 21, 2026

चिकलाना स्कूल में ‘मनी स्मार्ट’ कार्यशाला : विद्यार्थियों को सिखाए वित्तीय प्रबंधन के गुर

October 21, 2026

सेजावता में धूमधाम से हुआ रावण दहन, श्रीराम की सेना और रावण की सेना के बीच एक घंटे चला युद्ध

October 20, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, October 21
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»रतलाम»जावरा बीईओ और रिंगनोद पीएम श्री स्कूल के प्राचार्य को नोटिस के निर्देश, बीआरसीसी को हटाने की कार्रवाई के निर्देश
रतलाम

जावरा बीईओ और रिंगनोद पीएम श्री स्कूल के प्राचार्य को नोटिस के निर्देश, बीआरसीसी को हटाने की कार्रवाई के निर्देश

EditorBy EditorOctober 21, 2026Updated:October 21, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– कलेक्टर अजय कटेसरिया ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में जताई नाराजगी, बोले— ट्राइबल स्कूलों की तरह बेहतर बनाएं शिक्षा विभाग के विद्यालय
रतलाम। जिले में शिक्षा विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन और विद्यालयों की व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सख्त रुख अपनाया है। समीक्षा बैठक में पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद में विद्यार्थियों को समय पर पुस्तकें और साइकिल वितरित नहीं किए जाने पर विद्यालय के प्राचार्य और जावरा बीईओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं, समय पर कार्य नहीं करने पर जावरा बीआरसीसी और आलोट के बीईओ को हटाने के निर्देश भी दिए गए।
विद्यार्थियों को समय पर मिले योजनाओं का लाभ –
शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर अजय कटेसरिया ने विभागीय योजनाओं और विद्यालयों में संचालित गतिविधियों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को शासन की योजनाओं का लाभ निर्धारित समय-सीमा में मिलना चाहिए। पुस्तक और साइकिल वितरण में देरी को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों से जवाबदेही तय की जाए। कलेक्टर ने अधिकारियों को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने और वहां की व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के निर्देश भी दिए।निरीक्षण के दौरान बंद मिला कमरा, कलेक्टर ने जताई नाराजगी –
समीक्षा के दौरान जावरा बीईओ ने बताया कि संबंधित विद्यालय का निरीक्षण किया गया था, लेकिन निरीक्षण के समय कमरा बंद मिला था। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अधिकारियों को नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करना चाहिए और मौके पर व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करना चाहिए।
ट्राइबल स्कूलों जैसी बनाएं शिक्षा विभाग के विद्यालयों की स्थिति –
कलेक्टर अजय कटेसरिया ने शिक्षा विभाग के विद्यालयों की व्यवस्थाओं और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा विभाग के विद्यालयों की स्थिति में और सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ट्राइबल विभाग के विद्यालयों की व्यवस्थाएं शिक्षा विभाग के विद्यालयों से बेहतर हैं। शिक्षा विभाग के विद्यालयों को भी उसी स्तर पर लाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालयों में बेहतर व्यवस्थाएं विकसित करने के साथ ही शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए।लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश –
कलेक्टर ने समय पर कार्य नहीं करने पर जावरा बीआरसीसी और आलोट के बीईओ को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने डीपीसी को निर्देशित किया कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले बीआरसी और बीईओ के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
साइकिल, पुस्तक, स्कूटी और लैपटॉप वितरण की समीक्षा –
बैठक में साइकिल वितरण योजना, पुस्तक वितरण, मुख्यमंत्री स्कूटी योजना, लैपटॉप वितरण योजना, सीएम हेल्पलाइन और अपार आईडी निर्माण सहित शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो तथा सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीसी, बीईओ और बीआरसी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post Views: 3
#collector ratlam #education #Ratlam news today
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

रतलाम में नकली सोना-चांदी का खेल बेनकाब! 3 महिलाओं समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, 11.80 किलो नकली सोने के आभूषण जब्त

October 18, 2026

नमकीन में पाम ऑयल का इस्तेमाल, सेहत की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी ? रतलाम से जावरा तक खाद्य विभाग की व्यापक जांच की जरूरत

October 17, 2026

फसल के बीच नशे की खेती! रतलाम में 880 गांजे के पौधों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

October 17, 2026
Don't Miss
रतलाम

जावरा बीईओ और रिंगनोद पीएम श्री स्कूल के प्राचार्य को नोटिस के निर्देश, बीआरसीसी को हटाने की कार्रवाई के निर्देश

By EditorOctober 21, 2026

– कलेक्टर अजय कटेसरिया ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में जताई नाराजगी, बोले— ट्राइबल…

चिकलाना स्कूल में ‘मनी स्मार्ट’ कार्यशाला : विद्यार्थियों को सिखाए वित्तीय प्रबंधन के गुर

October 21, 2026

सेजावता में धूमधाम से हुआ रावण दहन, श्रीराम की सेना और रावण की सेना के बीच एक घंटे चला युद्ध

October 20, 2026

जावरा में 51 फीट के रावण का दहन, श्रीराम के अग्निबाण से धू-धू कर जली बुराई; कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले भी जले

October 20, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा बीईओ और रिंगनोद पीएम श्री स्कूल के प्राचार्य को नोटिस के निर्देश, बीआरसीसी को हटाने की कार्रवाई के निर्देश

October 21, 2026

चिकलाना स्कूल में ‘मनी स्मार्ट’ कार्यशाला : विद्यार्थियों को सिखाए वित्तीय प्रबंधन के गुर

October 21, 2026

सेजावता में धूमधाम से हुआ रावण दहन, श्रीराम की सेना और रावण की सेना के बीच एक घंटे चला युद्ध

October 20, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.