– रतलाम पुलिस के 10 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम
रतलाम। सड़क सुरक्षा को लेकर रतलाम पुलिस का 10 दिवसीय विशेष अभियान जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल, रतलाम में ‘ट्रैफिक पाठशालाÓ आयोजित की गई, जिसमें करीब 900 विद्यार्थियों ने यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के जरूरी पाठ सीखे।
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेककुमार लाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राकेश पान्द्रो के मार्गदर्शन तथा डीएसपी ट्रैफिक आनंद सोनी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है।
हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों पर जागरूकता –
28 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। अभियान के तहत स्कूल-कॉलेजों, प्रमुख चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
नाबालिग वाहन चालकों और लर्निंग लाइसेंस पर विद्यार्थियों की जिज्ञासा –
ट्रैफिक पाठशाला के दौरान विद्यार्थियों ने नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने तथा लर्निंग लाइसेंस के दौरान वाहन चलाने के नियमों को लेकर कई सवाल पूछे। डीएसपी ट्रैफिक आनंद सोनी ने नियमों के अनुरूप वाहन चलाने, अभिभावकों की जिम्मेदारी और सड़क पर स्वयं के साथ दूसरों की सुरक्षा के महत्व को समझाया।
राहवीर योजना और हिट एंड रन पीड़ितों की सहायता की जानकारी –
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को दुर्घटना के बाद पीडि़तों की सहायता से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। राहवीर योजना, हिट एंड रन पीडि़त प्रतिकर योजना और पीएम राहत कैशलेस स्कीम के संबंध में जानकारी साझा की गई।
ट्रैफिक साइन बोर्ड की क्विज, सही जवाब पर पुरस्कार –
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विभिन्न ट्रैफिक साइन बोर्ड और यातायात संकेतों की जानकारी दी गई। इसके बाद क्विज के माध्यम से विद्यार्थियों की समझ को परखा गया। बेहतर जवाब देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया, जबकि सबसे अच्छा जवाब देने वाले विद्यार्थी को हेलमेट उपहार में दिया गया।
रतलाम पुलिस की अपील –
रतलाम पुलिस ने नागरिकों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की। यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरों के जीवन की सुरक्षा के लिए करें।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

