• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग, 20 वाहनों पर कार्रवाई; 10 हजार का समन शुल्क वसूला

October 22, 2026

जावरा में किराए पर चल रही आंगनवाडिय़ों को मिलेंगे शासकीय भवन, 6 केंद्रों को मिली स्वीकृति

October 22, 2026

जावरा बीईओ और रिंगनोद पीएम श्री स्कूल के प्राचार्य को नोटिस के निर्देश, बीआरसीसी को हटाने की कार्रवाई के निर्देश

October 21, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, October 22
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»रतलाम»हाईवे से हटेंगे बंपर, कनेक्टिंग रोड पर लगेंगे; 108 एंबुलेंस की लापरवाही पर FIR के निर्देश
रतलाम

हाईवे से हटेंगे बंपर, कनेक्टिंग रोड पर लगेंगे; 108 एंबुलेंस की लापरवाही पर FIR के निर्देश

EditorBy EditorAugust 24, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कलेक्टर कटेसरिया के सख्त निर्देश, 6 अवैध कट तत्काल होंगे बंद; एक जगह बने छह स्पीड ब्रेकर भी हटेंगे
रतलाम। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि हाईवे पर अनावश्यक बंपर हटाए जाएं, जबकि हाईवे से जुडऩे वाली कनेक्टिंग और साइड सड़कों पर आवश्यकतानुसार बंपर लगाए जाएं। इसके साथ ही 108 एंबुलेंस सेवा में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में जिले के ब्लैक स्पॉट, अवैध कट, स्पीड ब्रेकर और सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की गई।
हाईवे पर नहीं, साइड रोड पर लगेंगे बंपर –
कलेक्टर ने कहा कि मुख्य हाईवे पर बंपर होने से यातायात प्रभावित होता है और दुर्घटना का खतरा बढ़ता है। इसलिए अनावश्यक बंपर हटाकर हाईवे से जुडऩे वाली साइड एवं कनेक्टिंग सड़कों पर जरूरत के अनुसार बंपर लगाए जाएं। इसके लिए संबंधित स्थानों का सर्वे कराने के निर्देश दिए गए। आगामी बैठक में पुलिस द्वारा यह प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया जाएगा कि संबंधित विभागों ने निर्देशों के अनुसार बंपर लगाए हैं या नहीं। लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।एक जगह छह स्पीड ब्रेकर पर भी नाराजगी –
एमपीआरडीसी की सड़कों पर एक ही स्थान पर बनाए गए अधिक संख्या में स्पीड ब्रेकरों को लेकर भी कलेक्टर ने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक साथ छह ब्रेकर होने से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ सकती है, इसलिए आवश्यकतानुसार इनकी संख्या कम की जाए। चिन्हित ब्लैक स्पॉट से जुडऩे वाली सड़कों पर भी जरूरत के अनुसार बंपर लगाने को कहा गया।
30 में से 24 अवैध कट बंद, छह अभी बाकी –
बैठक में एमपीआरडीसी ने बताया कि जिले में चिन्हित 30 अवैध कट में से 24 कट बंद किए जा चुके हैं, जबकि छह अवैध कट अभी शेष हैं। कलेक्टर ने इन सभी छह कट को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी कट को बंद करने से पहले यह अध्ययन किया जाए कि संबंधित स्थान पर वास्तव में कट की आवश्यकता है या नहीं। यदि नियमानुसार कट आवश्यक है तो उसे वैध बनाने की प्रक्रिया अपनाई जाए। अवैध कट बंद करते समय निर्धारित गाइडलाइन और नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश भी दिए गए।
108 एंबुलेंस की लापरवाही पर होगी FIR –
कलेक्टर कटेसरिया ने 108 एंबुलेंस सेवाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि एंबुलेंस संचालन के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या गलत कार्य पाए जाने पर पुलिस नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि गंभीर लापरवाही सामने आने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अपर कलेक्टर बृजेंद्र कुमार रावत, एडिशनल एसपी, सड़क सुरक्षा समिति के सचिव महेंद्र चौहान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post Views: 55
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा बीईओ और रिंगनोद पीएम श्री स्कूल के प्राचार्य को नोटिस के निर्देश, बीआरसीसी को हटाने की कार्रवाई के निर्देश

October 21, 2026

नमकीन में पाम ऑयल का इस्तेमाल, सेहत की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी ? रतलाम से जावरा तक खाद्य विभाग की व्यापक जांच की जरूरत

October 17, 2026

सेवा संकल्प अभियान की प्रदर्शनी में ITI रतलाम का दबदबा, प्रशिक्षणार्थियों ने हासिल किए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान

October 15, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा में स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग, 20 वाहनों पर कार्रवाई; 10 हजार का समन शुल्क वसूला

By EditorOctober 22, 2026

– रतलाम एसपी अमित कुमार के निर्देश पर कार्रवाई, सीएसपी युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन…

जावरा में किराए पर चल रही आंगनवाडिय़ों को मिलेंगे शासकीय भवन, 6 केंद्रों को मिली स्वीकृति

October 22, 2026

जावरा बीईओ और रिंगनोद पीएम श्री स्कूल के प्राचार्य को नोटिस के निर्देश, बीआरसीसी को हटाने की कार्रवाई के निर्देश

October 21, 2026

चिकलाना स्कूल में ‘मनी स्मार्ट’ कार्यशाला : विद्यार्थियों को सिखाए वित्तीय प्रबंधन के गुर

October 21, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग, 20 वाहनों पर कार्रवाई; 10 हजार का समन शुल्क वसूला

October 22, 2026

जावरा में किराए पर चल रही आंगनवाडिय़ों को मिलेंगे शासकीय भवन, 6 केंद्रों को मिली स्वीकृति

October 22, 2026

जावरा बीईओ और रिंगनोद पीएम श्री स्कूल के प्राचार्य को नोटिस के निर्देश, बीआरसीसी को हटाने की कार्रवाई के निर्देश

October 21, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.