• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ेगा भारी! स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार जुर्माना

July 3, 2026

90 प्रतिशत ई-अटेंडेंस की शर्त हटाने की मांग : जावरा में अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

July 3, 2026

अवैध कॉलोनियों और रिश्वतखोरी के आरोपों से गरमाया जावरा, भगवा ग्रुप ने खोला मोर्चा

July 2, 2026
Facebook Twitter Instagram
Friday, July 3
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»तहसीलदार का आदेश बेअसर! 20 दिन से खेत का रास्ता बंद, बुआई ठप; पथराव की कोशिश और विवाद के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
जावरा

तहसीलदार का आदेश बेअसर! 20 दिन से खेत का रास्ता बंद, बुआई ठप; पथराव की कोशिश और विवाद के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

EditorBy EditorJuly 2, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– रिछाचांदा में किसानों का फूटा गुस्सा, बोले—राजस्व अमला खाली हाथ लौटा, अब कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार
जावरा। जावरा तहसील के ग्राम रिछाचांदा में खेत तक जाने के रास्ते का विवाद अब प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। करीब 20 दिनों से रास्ता बंद होने के कारण किसान खरीफ फसल की बुआई तक नहीं कर सके हैं। किसानों का आरोप है कि तहसीलदार के दो आदेश के बावजूद आज तक रास्ता नहीं खुल पाया। मामला अब जिला कलेक्टर तक पहुंच गया है।
ग्राम झालवा निवासी मोहनलाल पिता मोडीराम, बंसीलाल पिता मोडीराम एवं राजू पिता जगन्नाथ ने तहसीलदार जावरा को दिए आवेदन में बताया कि ग्राम रिछाचांदा स्थित उनकी कृषि भूमि के सर्वे क्रमांक 288 एवं 278 तक जाने वाले रास्ते को शांतिलाल पिता शंकरलाल, गोपाल पिता शंकरलाल, मदनलाल पिता शंकरलाल एवं सालगराम पिता शंकरलाल निवासी ग्राम रिछाचांदा द्वारा कथित रूप से बंद कर दिया गया है। इससे किसानों का खेतों तक पहुंचना पूरी तरह बाधित हो गया है।
आवेदन के अनुसार प्रार्थी किसानों ने 16 जून 2026 को तहसीलदार जावरा के समक्ष रास्ता खुलवाने की मांग की थी। मामले की सुनवाई के बाद तहसीलदार ने उसी दिन पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक को मौके पर पहुंचकर रास्ता खुलवाने के निर्देश दिए थे, लेकिन किसानों का आरोप है कि आदेश का आज तक पालन नहीं हुआ। वहीं तहसीलदार जावरा द्वारा 29 जून को भी रास्ता खुलवाने के आदेश जारी किए थे। लेकिन आदेश के चार दिन बीतने के बाद भी अब तक रास्ता नहीं खुल सका हैं।
पथराव की कोशिश और गली गलोच की तो पंचनामा बनाकर लोटा दल –
किसानों का कहना है कि तहसीलदार के आदेश के पालन के लिए जब राजस्व विभाग का दल मौके पर पहुंचा तो प्रतिपक्ष ने कथित रूप से दल पर पथराव करने के लिए हाथो में पत्थर उठा लिए और दल के साथ गली गलोच करते हुवे विवाद करने लगे । इसके बाद अधिकारियों ने मौके का पंचनामा तैयार किया और बिना रास्ता खुलवाए लौट गए। किसानों का आरोप है कि इसके बाद भी प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
नहीं मिला रास्ता, अब तक नहीं हुई बुआई –
पीडि़त किसानों का कहना है कि खेत तक रास्ता बंद होने से वे अब तक खरीफ फसल की बुआई भी नहीं कर पाए हैं। बारिश का मौसम शुरू हो चुका है और बुआई का सबसे महत्वपूर्ण समय निकलता जा रहा है। खेतों तक ट्रैक्टर, कृषि यंत्र और बीज नहीं पहुंच पाने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान की आशंका है।
मिल रहा केवल आश्वासन –
किसानों का आरोप है कि उन्होंने कई बार पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक से तहसीलदार के आदेश का पालन कराने का आग्रह किया, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। दूसरी ओर रास्ता बंद रहने से दोनों पक्षों के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है और कभी भी विवाद गंभीर रूप ले सकता है। अब प्रार्थी किसानों ने जिला कलेक्टर से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा है कि राजस्व एवं पुलिस अमले की मौजूदगी में रास्ता खुलवाया जाए, ताकि वे अपने खेतों में बुआई कर सकें और किसी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब तहसीलदार का आदेश जारी हो चुका है, तब भी यदि उसका पालन नहीं हो पा रहा है तो किसानों को न्याय कब मिलेगा और आखिर प्रशासन अपने ही आदेश को जमीन पर कब उतारेगा ?

Post Views: 11
#jaora news today #Road block #SDM jaora #tehsildar jaora
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

90 प्रतिशत ई-अटेंडेंस की शर्त हटाने की मांग : जावरा में अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

July 3, 2026

अवैध कॉलोनियों और रिश्वतखोरी के आरोपों से गरमाया जावरा, भगवा ग्रुप ने खोला मोर्चा

July 2, 2026

जावरा नगर पालिका में जिम्मेदारियों का ‘प्रयोग’ ! दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सौंपे बड़े विभाग,

July 2, 2026
Don't Miss
रतलाम

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ेगा भारी! स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार जुर्माना

By EditorJuly 3, 2026

– स्कूल बसों की फिटनेस, परमिट और सुरक्षा उपकरणों की जांच में मिली अनियमितताएं, जून…

90 प्रतिशत ई-अटेंडेंस की शर्त हटाने की मांग : जावरा में अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

July 3, 2026

अवैध कॉलोनियों और रिश्वतखोरी के आरोपों से गरमाया जावरा, भगवा ग्रुप ने खोला मोर्चा

July 2, 2026

जावरा नगर पालिका में जिम्मेदारियों का ‘प्रयोग’ ! दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सौंपे बड़े विभाग,

July 2, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ेगा भारी! स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार जुर्माना

July 3, 2026

90 प्रतिशत ई-अटेंडेंस की शर्त हटाने की मांग : जावरा में अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

July 3, 2026

अवैध कॉलोनियों और रिश्वतखोरी के आरोपों से गरमाया जावरा, भगवा ग्रुप ने खोला मोर्चा

July 2, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.