– पिपलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोने-चांदी के जेवर और दो मोटरसाइकिल बरामद
जावरा/पिपलौदा। रतलाम जिले के पिपलौदा थाना क्षेत्र में साधु के वेश में घर में घुसकर झाड़-फूंक के बहाने चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। चौकी सुखेड़ा पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं।
दिनांक 23 मई 2026 को ग्राम पंचेवा निवासी फरियादिया कारीबाई भील ने थाना पिपलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 21 मई को चार अज्ञात व्यक्ति साधु के वेश में उनके घर पहुंचे। उन्होंने गेहूं-चावल की भिक्षा मांगी और घर में भूत-प्रेत का साया होने की बात कहकर झाड़-फूंक करने का झांसा दिया। आरोपियों ने घर के अंदर गेहूं-चावल की ढेरी लगाकर परिवार के लोगों से कहा कि जो भी जेवर पहने हों, उन्हें उतारकर ढेरी पर रख दें। इस दौरान फरियादी की पुत्री ने अपना सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल और चेन उतारकर रख दी। आरोपियों ने चालाकी से इन गहनों को ढेरी में छिपा लिया और परिवार को दूर बैठा दिया। इसके बाद आरोपी परिवार के एक छोटे बच्चे को श्मशान घाट की ओर ले गए और कुछ दूरी पर छोड़कर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। जब परिवार ने जांच की तो गहने गायब मिले। पति के घर पर नहीं होने के कारण तत्काल पीछा नहीं किया जा सका। मामले में थाना पिपलौदा में धारा 305 (ए) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस की कार्रवाई –
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेककुमार लाल के मार्गदर्शन में एसडीओपी संदीप मालवीय तथा थाना प्रभारी रमेश कोली ने विशेष टीम गठित की। चौकी सुखेड़ा प्रभारी उपनिरीक्षक राजू मखोड के नेतृत्व में टीम ने हुसैन टेकरी जावरा से चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया।
दो मोटर साईकल सहित ज्वेलरी जब्त –
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गया सोने का मंगलसूत्र (10 मोतियों सहित), चांदी की पायल (1 जोड़ी), चांदी की चेन के साथ दो मोटरसाइकिल (एक नंबर सहित, एक बिना नंबर) जब्त की। जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 90,000 रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपी –
मामले में पुलिस ने विजय पिता प्रहलाद राव जाति ढोली (21) निवासी ग्राम ठिकरिया थाना हथुनिया जिला प्रतापगढ राजस्थान, लखन पिता मांगीलाल राव जाति भाट (21) निवासी अंकुर स्कुल के पीछे शिवाजी मगरा दलोदा जिला मंदसौर, भोला पिता शोभाराम राव जाति दमामी (26) साल निवासी ग्राम गुलियाना थाना दलोदा जिला मंदसौर तथा कन्हैयालाल उर्फ नरेन्द्र पिता गोवर्धन महाराज राव जाति दमामी (22) निवासी रेल्वे फाटक के पास वार्ड नम्बर 20 दलोदा जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया हैं। इस कार्रवाई में निरीक्षक रमेश कोली, उपनिरीक्षक राजू मखोड सउनि. मोहनलाल गुजराती, आर. विजयपाल सिह, प्रेम मीणा, जितेन्द्र माली, सैनिक कारुसिंह सोलंकी सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
साधु बनकर घर में घुसे ठग : झाड़-फूंक के बहाने लाखों के गहने चोरी, 4 आरोपी गिरफ्तार
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

