• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में मां ने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत, गांव में पसरा मातम

November 14, 2026

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे बना हादसों का हाईवे! भाई दूज पर 2 मासूमों की मौत, अब पूर्व गृहमंत्री के बेटे की कार दुर्घटनाग्रस्त

November 13, 2026

जावरा के पानी पर पहरा! दो फीट कम जलस्तर के बीच हो रहा था दोहन, कलेक्टर के एक्शन से हटने लगीं मोटरें

November 13, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, November 14
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»मौत का गड्ढा बना बोरवेल : 22 घंटे तक जिंदगी से जूझता रहा मासूम, आखिर हार गया भागीरथ
मध्यप्रदेश

मौत का गड्ढा बना बोरवेल : 22 घंटे तक जिंदगी से जूझता रहा मासूम, आखिर हार गया भागीरथ

EditorBy EditorApril 10, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– उज्जैन के बडऩगर में दिल दहला देने वाला हादसा
– सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक, 4 लाख सहायता के निर्देश
बडऩगर। उज्जैन जिले के बडऩगर तहसील के झलारिया गांव में 3 वर्षीय मासूम भागीरथ की बोरवेल में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। करीब 22 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद जब बच्चे को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। नन्हे भागीरथ की मौत के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश जारी किए हैं।
गुरुवार शाम करीब 7.30 बजे मासूम खेलते-खेलते खुले बोरवेल में गिर गया। बताया जा रहा है कि मां ने उसे गिरते हुए देखा, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और तत्काल प्रशासन को सूचना दी गई।
हर संभव कोशिश, लेकिन नाकाम रहा रेस्क्यू –
सूचना मिलते ही मौके पर प्रशासन और राहत दल तुरंत पहुंचे, NDRF और SDRF की टीमों ने मोर्चा संभाला, बच्चे तक पहुंचने के लिए समानांतर गड्ढा भी खोदा गया, लगातार 22 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा, इसके बावजूद मासूम को जिंदा नहीं बचाया जा सका।
उम्मीद जगाने वाला वीडियो, लेकिन टूटी आस –
शुक्रवार दोपहर एक वीडियो सामने आया, जिसमें बच्चा धुंधला नजर आ रहा था। उसका सिर और हाथ दिख रहे थे, लेकिन शरीर में कोई हरकत नहीं थी। परिजन और मौके पर मौजूद लोग आखिरी सांस तक उम्मीद लगाए रहे, लेकिन जब बच्चे को बाहर निकाला गया, तो वह बेजान था। रेस्क्यू के बाद चिकित्सकों ने परीक्षण किया और मासूम को मृत घोषित कर दिया, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक, 4 लाख की सहायता –
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने पीडि़त परिवार को 4 लाख की आर्थिक सहायता तत्काल प्रदान किए जाने के निर्देश दिए। हादसे के बाद उठा बड़ा सवाल –
अब बड़ा सवाल यह है कि कब बंद होंगे ‘मौत के बोरवेल’ ? यह हादसा एक बार फिर सिस्टम और लापरवाही पर बड़ा सवाल खड़ा करता है कि आखिर कब तक खुले बोरवेल मासूमों की जान लेते रहेंगे ? क्या हादसे के बाद ही जागेगा प्रशासन ?

Post Views: 128
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे बना हादसों का हाईवे! भाई दूज पर 2 मासूमों की मौत, अब पूर्व गृहमंत्री के बेटे की कार दुर्घटनाग्रस्त

November 13, 2026

जावरा के पानी पर पहरा! दो फीट कम जलस्तर के बीच हो रहा था दोहन, कलेक्टर के एक्शन से हटने लगीं मोटरें

November 13, 2026

जावरा में 6 नए डॉक्टरों की नियुक्ति, स्कूलों और आंगनवाडियों में बच्चों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण

November 13, 2026
Don't Miss
ब्रेकिंग न्यूज़

जावरा में मां ने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत, गांव में पसरा मातम

By EditorNovember 14, 2026

– स्कूल जाने की उम्र में ही जिंदगी का सफर खत्म, घर के पास स्थित…

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे बना हादसों का हाईवे! भाई दूज पर 2 मासूमों की मौत, अब पूर्व गृहमंत्री के बेटे की कार दुर्घटनाग्रस्त

November 13, 2026

जावरा के पानी पर पहरा! दो फीट कम जलस्तर के बीच हो रहा था दोहन, कलेक्टर के एक्शन से हटने लगीं मोटरें

November 13, 2026

जावरा में 6 नए डॉक्टरों की नियुक्ति, स्कूलों और आंगनवाडियों में बच्चों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण

November 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में मां ने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत, गांव में पसरा मातम

November 14, 2026

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे बना हादसों का हाईवे! भाई दूज पर 2 मासूमों की मौत, अब पूर्व गृहमंत्री के बेटे की कार दुर्घटनाग्रस्त

November 13, 2026

जावरा के पानी पर पहरा! दो फीट कम जलस्तर के बीच हो रहा था दोहन, कलेक्टर के एक्शन से हटने लगीं मोटरें

November 13, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.