• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अण्डरब्रिज बनकर तैयार… क्या पीएम मोदी का है इंतजार ?

August 20, 2026

भव्य कलश यात्रा के साथ होगा श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

August 20, 2026

एसपी ने किया औद्योगिक क्षेत्र जावरा थाने में आकस्मिक निरीक्षण, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश

August 20, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, August 20
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»रानीगांव में भाजपा का ‘वैचारिक कुंभ’ सम्पन्न, 8 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला जीत का फॉर्मूला
जावरा

रानीगांव में भाजपा का ‘वैचारिक कुंभ’ सम्पन्न, 8 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला जीत का फॉर्मूला

EditorBy EditorMarch 22, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में संगठन से लेकर टेक्नोलॉजी तक मिला मार्गदर्शन
– ‘बूथ जीता-चुनाव जीता’ का दिया मंत्र
जावरा। भारतीय जनता पार्टी पिपलोदा खंड द्वारा रानीगांव में आयोजित दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को भव्य समापन हुआ। इस वैचारिक महाअभियान में क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन की रीति-नीति, कार्यशैली और आगामी रणनीतियों का गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं के बौद्धिक विकास के साथ-साथ उनके शारीरिक और मानसिक सशक्तिकरण पर भी विशेष ध्यान दिया गया। पहले दिन रात्रि में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने माहौल को राष्ट्रभावना से सराबोर कर दिया। वहीं दूसरे दिन की शुरुआत योग और विभिन्न खेल गतिविधियों के साथ हुई, जिससे अनुशासन और टीम भावना का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिला।8 सत्रों में मिला संगठन और जीत का मंत्र –
प्रशिक्षण वर्ग के दौरान आयोजित आठ महत्वपूर्ण सत्रों में वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया। विधायक राजेंद्र पाण्डेय ने संगठन के अनुशासन को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए सामूहिकता और जवाबदेही पर जोर दिया। नानालाल अटोलिया ने ‘बूथ जीता, चुनाव जीताÓ के मूल मंत्र के साथ पन्ना प्रमुखों की भूमिका स्पष्ट की। बजरंग पुरोहित ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। महेश सोनी ने संगठन के संघर्षपूर्ण इतिहास को बताते हुए विस्तार पर बल दिया। प्रदीप उपाध्याय ने जनसंघ से भाजपा तक के वैचारिक सफर और ‘अंत्योदयÓ के सिद्धांत को समझाया। सोमेश पालीवाल ने नमो व सरल ऐप के माध्यम से तकनीकी सशक्तिकरण और सोशल मीडिया प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया। कानसिंह चौहान ने सार्वजनिक जीवन में अनुशासन, संयम और आदर्श आचरण का महत्व बताया। सांसद सुधीर गुप्ता ने समापन सत्र में ‘विकसित भारत 2047Ó के विजन के साथ आत्मनिर्भर भारत की दिशा पर प्रकाश डाला।
वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति –
कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक राजेंद्र पाण्डेय, के.के. सिंह कालूखेड़ा, कानसिंह चौहान, महेश सोनी, कीर्ति शरण सिंह, मंडल अध्यक्ष रितेश जैन सहित कई वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही सरपंच चांदनी जैन, सुरेश धाकड़, कैलाश बारोड, भगवन्तीलाल पाटीदार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।
राष्ट्र सेवा का संकल्प लेकर हुआ समापन –
समापन सत्र में सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र सेवा और संगठन मजबूती का संकल्प लिया। अंत में मंडल अध्यक्ष रितेश जैन ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। सामूहिक राष्ट्रगान के साथ इस दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ।

Post Views: 131
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

एसपी ने किया औद्योगिक क्षेत्र जावरा थाने में आकस्मिक निरीक्षण, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश

August 20, 2026

जावरा में मिलावट की आशंका पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, घी-कुकिंग मीडियम समेत आटे के सैंपल लिए

August 20, 2026

नित्यानंद धाम कॉलोनीवासियों का फूटा आक्रोश, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

August 19, 2026
Don't Miss
एक्सक्लूसिव

अण्डरब्रिज बनकर तैयार… क्या पीएम मोदी का है इंतजार ?

By EditorAugust 20, 2026

– ब्रिज तैयार फिर भी रास्ता बंद, जनता पूछ रही, आखिर उद्घाटन के लिए इतनी…

भव्य कलश यात्रा के साथ होगा श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

August 20, 2026

एसपी ने किया औद्योगिक क्षेत्र जावरा थाने में आकस्मिक निरीक्षण, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश

August 20, 2026

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अंतरराज्यीय दो शातिर चोर गिरफ्तार, 10 मोटरसाइकिल बरामद

August 20, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

अण्डरब्रिज बनकर तैयार… क्या पीएम मोदी का है इंतजार ?

August 20, 2026

भव्य कलश यात्रा के साथ होगा श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

August 20, 2026

एसपी ने किया औद्योगिक क्षेत्र जावरा थाने में आकस्मिक निरीक्षण, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश

August 20, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.