• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जिला स्तरीय वॉलीबॉल में जावरा पब्लिक स्कूल के खिलाडिय़ों का चयन

August 19, 2026

वेट लिफ्टिंग में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

August 18, 2026

रतलाम में नाबालिग से मिलने पहुंचे युवक पर कांच से हमला, गले में गंभीर चोट

August 18, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, August 19
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»जावरा में नल तोडऩे की बात पर बवाल: चाकू चले, महिला-युवक घायल
क्राइम न्यूज़

जावरा में नल तोडऩे की बात पर बवाल: चाकू चले, महिला-युवक घायल

EditorBy EditorFebruary 14, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– हिन्दू छीपापुरा में हड़कंप, 4 आरोपी गिरफ्तार; घटना के बाद थाने पर जुटी भीड़
जावरा। शहर के हिन्दू छीपापुरा क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। घर के बाहर लगे निजी पानी के नल कार से टूटने की बात को लेकर शुरू हुआ झगड़ा देखते-देखते चाकूबाजी और मारपीट तक पहुंच गया। घटना में एक महिला व उसका पुत्र घायल हो गए। सूचना फैलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग शहर थाने पहुंच गए।
कार से टूटे नल, विरोध करते ही चाकू लेकर उतरा युवक –
पीडि़ता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसके घर के पास लगे निजी नल के पास एक सिल्वर रंग की कार (क्रमांक MP-09 CY-3973) तेज गति से आई और नल तोड़ दिए। जब उसने चालक से नल ठीक कराने को कहा तो कार में बैठा युवक इसराईल शाह हाथ में खटकेदार चाकू लेकर उतरा और गाली-गलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पुत्र पवन धाकड़ पर भी हमला कर दिया गया। कार में मौजूद शाहरुख शाह ने युवक को लात-घूंसों से पीटा जिससे वह सड़क पर गिर गया और उसकी कोहनी में चोट आई।महिला पर भी हमला, चाकू से चोट –
इसी दौरान साजिद शाह और साबीर मेव भी नीचे उतर आए और महिला के साथ मारपीट की। आरोप है कि इसराईल ने महिला पर चाकू से वार करने की कोशिश की जिससे उसके हाथ के अंगूठे व उंगली पर चोट लग गई। घटना के दौरान आरोपियों ने जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। मोहल्ले के रवि धाकड़ और विकास धाकड़ सहित आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति संभाली।
घटना के बाद थाने पर जुटी भीड़ –
घटना की जानकारी फैलते ही हिन्दू छीपापुरा क्षेत्र के कई लोग शहर थाने पहुंच गए और कड़ी कार्रवाई की मांग की। कुछ समय तक थाने पर तनाव की स्थिति बनी रही, जिसे पुलिस ने समझाइश देकर नियंत्रित किया।
4 आरोपियों पर प्रकरण दर्ज, पुलिस हिरासत में –
पुलिस ने सूरज बाई पति बालमुकुन्द धाकड़ की रिपोर्ट पर इसराईल शाह पिता इरशाद शाह, साजिद शाह पिता सईद शाह, शाहरुख शाह पिता एजाज शाह तीनों निवासी तालनाका, जावरा तथा साबीर मेव पिता नाहरू मेव निवासी जबरन कॉलोनी, जावरा के खिलाफ बीएनएस  की धारा 181, 118 (1), 115(2), 296 (B), तथा 351 (3) (5)  में मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार घायलों का मेडिकल कराया गया है तथा मामले की जांच जारी है। इलाके में एहतियातन पुलिस निगरानी भी बढ़ा दी गई है।

Post Views: 483
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा के निजी स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप,BNS और POCSO एक्ट में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

August 18, 2026

15 हजार रुपए मांगने के आरोप में कालूखेड़ा थाने का प्रधान आरक्षक निलंबित

August 18, 2026

कांग्रेस समर्थित पिपलौदा जनपद उपाध्यक्ष सुरेश जाट सहित 8 आरोपियों को हत्या के मामले में आजीवन कारावास

August 13, 2026
Don't Miss
जावरा

जिला स्तरीय वॉलीबॉल में जावरा पब्लिक स्कूल के खिलाडिय़ों का चयन

By EditorAugust 19, 2026

– मिनी, जूनियर और सीनियर वर्ग की टीमें पिपलोदा में दिखाएंगी खेल प्रतिभा – ब्लॉक…

वेट लिफ्टिंग में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

August 18, 2026

रतलाम में नाबालिग से मिलने पहुंचे युवक पर कांच से हमला, गले में गंभीर चोट

August 18, 2026

जावरा के निजी स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप,BNS और POCSO एक्ट में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

August 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जिला स्तरीय वॉलीबॉल में जावरा पब्लिक स्कूल के खिलाडिय़ों का चयन

August 19, 2026

वेट लिफ्टिंग में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

August 18, 2026

रतलाम में नाबालिग से मिलने पहुंचे युवक पर कांच से हमला, गले में गंभीर चोट

August 18, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.