• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

रिंगनोद प्राचार्य पर विभागीय जांच के निर्देश, बीईओ पर भी होगी कार्रवाई! कलेक्टर कटेसरिया सख्त

November 16, 2026

जावरा विधानसभा के 30 स्कूलों को मिली 30 करोड़ 12 लाख की सौगात, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयास सफल

November 15, 2026

इशान जोशी का राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चयन, रविंद्र सिंह सिसोदिया बने उज्जैन संभागीय टीम के हेड कोच

November 15, 2026
Facebook Twitter Instagram
Monday, November 16
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»लाइन पर काम से पहले सुरक्षा का पाठ, बिजली कर्मचारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण
जावरा

लाइन पर काम से पहले सुरक्षा का पाठ, बिजली कर्मचारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

EditorBy EditorFebruary 11, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– होटल गोल्डन लीफ पर हुआ आयोजन, प्राथमिक उपचार और सीपीआर का दिया डेमो
जावरा। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, जावरा संभाग द्वारा अधीनस्थ लाइन कर्मचारियों को सुरक्षित ढंग से कार्य करने के लिए विद्युत सुरक्षा जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण होटल गोल्डन लीफ में कार्यपालन यंत्री महेंद्र शंकर दीक्षित के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें संभाग के लगभग 80 आउटसोर्स एवं नियमित कर्मचारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्युत लाइनों पर कार्य करते समय होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम, सुरक्षा उपकरणों का सही उपयोग तथा कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति कर्मचारियों को जागरूक करना रहा। उज्जैन से आए सेवानिवृत्त कार्यपालन यंत्री अभय जैन एवं आर.एन. व्यास ने कर्मचारियों को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से बताया कि छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने अर्थिंग, लाइन परमिट, आइसोलेशन, सुरक्षा बेल्ट, हेलमेट एवं ग्लव्स के उपयोग सहित मानक कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी।दिया सीपीआर का डेमो –
कार्यक्रम में चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. एच. एस. राठौर एवं उनके सहायक असदउल्ला खान और प्रवीण पाठक ने विद्युत दुर्घटना में घायल व्यक्ति को दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार और सीपीआर (कार्डियो-पल्मोनरी रेससिटेशन) की लाइव डेमो के साथ जानकारी दी। कर्मचारियों को बताया गया कि समय पर सीपीआर देने से कई बार गंभीर हादसे में भी जान बचाई जा सकती है। प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी कनिष्ठ यंत्री भावेश कुमार रहे। इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री विक्रांत ठाकुर, प्रबंधक जी.पी. साकेत तथा वितरण केंद्रों के प्रभारी शुभम मिश्रा, राहुल अहिरवार, संजय खरत, हरिओम, राजकुमार मौर्य, इरफान अंसारी, भुरे सिंह पटेल, रोहित रंजन चौधरी एवं शशिकांत सहित संभाग के सभी इंजीनियर उपस्थित रहे। संचालन जितेंद्र सिंह राठौर ने किया। आभार रवि कपासिया ने माना।

Post Views: 253
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा विधानसभा के 30 स्कूलों को मिली 30 करोड़ 12 लाख की सौगात, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयास सफल

November 15, 2026

इशान जोशी का राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चयन, रविंद्र सिंह सिसोदिया बने उज्जैन संभागीय टीम के हेड कोच

November 15, 2026

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे बना हादसों का हाईवे! भाई दूज पर 2 मासूमों की मौत, अब पूर्व गृहमंत्री के बेटे की कार दुर्घटनाग्रस्त

November 13, 2026
Don't Miss
रतलाम

रिंगनोद प्राचार्य पर विभागीय जांच के निर्देश, बीईओ पर भी होगी कार्रवाई! कलेक्टर कटेसरिया सख्त

By EditorNovember 16, 2026

– खनन से क्षतिग्रस्त ग्रामीण सड़कों की डीएमएफ मद से होगी मरम्मत, मंडियों में किसानों…

जावरा विधानसभा के 30 स्कूलों को मिली 30 करोड़ 12 लाख की सौगात, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयास सफल

November 15, 2026

इशान जोशी का राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चयन, रविंद्र सिंह सिसोदिया बने उज्जैन संभागीय टीम के हेड कोच

November 15, 2026

बाल दिवस पर शिवगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, बच्चों को सिखाए सुरक्षा के गुर

November 14, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

रिंगनोद प्राचार्य पर विभागीय जांच के निर्देश, बीईओ पर भी होगी कार्रवाई! कलेक्टर कटेसरिया सख्त

November 16, 2026

जावरा विधानसभा के 30 स्कूलों को मिली 30 करोड़ 12 लाख की सौगात, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयास सफल

November 15, 2026

इशान जोशी का राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चयन, रविंद्र सिंह सिसोदिया बने उज्जैन संभागीय टीम के हेड कोच

November 15, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.