• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

900 विद्यार्थियों की ‘ट्रैफिक पाठशाला’, सही जवाब देने वाले छात्र को मिला हेलमेट

September 29, 2026

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जावरा की चांदनी प्रथम, मुस्कान ने हासिल किया दूसरा स्थान

September 29, 2026

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, September 29
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»चाईनीज मांजे का कहर जारी ! प्रशासनिक सख्ती क्या सिर्फ कागजों में … ?
जावरा

चाईनीज मांजे का कहर जारी ! प्रशासनिक सख्ती क्या सिर्फ कागजों में … ?

EditorBy EditorJanuary 22, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– फोरलेन ओवरब्रिज पर अधिवक्ता की गर्दन तक पहुंचा मांजा, गर्दन बचाने में कटी ऊंगली
– दावों की हकीकत फिर उजागर, निजी नर्सिंग में करवाया उपचार
जावरा। शहर में मांजे के खिलाफ पुलिस व प्रशासन द्वारा की जा रही कथित सख्ती के दावे एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गए हैं। गुरुवार की शाम जावरा के फोरलेन स्थित ओवरब्रिज पर अधिवक्ता हर्ष कांठेड़ मांजे का शिकार हो गए। बाइक से नवकार सिटी स्थित घर लौटते समय अचानक उनकी गर्दन पर धारदार मांजा आ गया, जिससे गले पर कट के गहरे निशान बन गए। घटना के दौरान जब अधिवक्ता ने घबराकर हाथ से गले में फंसे मांजे को हटाने का प्रयास किया, तो उनकी उंगली भी कट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सुरक्षित हटाया, अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था। बहरहाल शहर के राठौर नर्सिंग होम पर उनका उपचार हुआ। उनकी उंगली मेंं करीब पांच से छ: टांके भी आए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ओवरब्रिज जैसे व्यस्त मार्ग पर इस तरह खुलेआम मांजे का होना बेहद चिंताजनक है। यह वही क्षेत्र है जहां दिनभर दोपहिया वाहन चार पहिया वाहनों के साथ कई बड़े वाहन गुजरते हैं। कई लोग इसी ब्रीज का उपयोग कर सीटी से चौपाटी की और आना जाना करते हैं। ऐसे में इस ब्रिज पर आवाजाही लगातार जारी रहती हैं। उल्लेखनीय है कि प्रशासन द्वारा समय-समय पर मांजे की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाने, कार्रवाई करने और सख्ती बरतने के दावे किए जाते रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है। शहर में अब भी चोरी-छिपे मांजा बिक रहा है और बेखौफ होकर इसका उपयोग किया जा रहा है।तो कोन लेगा सुरक्षा की गारंटी –
घटना के बाद आमजन में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जब जिम्मेदार नागरिक और अधिवक्ता तक सुरक्षित नहीं हैं, तो आम राहगीरों की सुरक्षा की गारंटी कौन लेगा? मांजे से पहले भी कई बार घायल होने और जानलेवा घटनाएं सामने आ चुकी हैं, बावजूद इसके ठोस और सतत कार्रवाई का अभाव साफ नजर आता है। अब सवाल यह है कि क्या इस घटना के बाद पुलिस-प्रशासन केवल औपचारिक बयानबाजी करेगा या फिर वास्तव में मांजे की अवैध बिक्री और उपयोग पर प्रभावी रोक लगाई जाएगी। शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, नियमित सघन जांच हो और मांजे पर पूर्ण प्रतिबंध को सख्ती से लागू किया जाए, ताकि किसी और की जान खतरे में न पड़े।

Post Views: 167
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026
Don't Miss
रतलाम

900 विद्यार्थियों की ‘ट्रैफिक पाठशाला’, सही जवाब देने वाले छात्र को मिला हेलमेट

By EditorSeptember 29, 2026

– रतलाम पुलिस के 10 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल…

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जावरा की चांदनी प्रथम, मुस्कान ने हासिल किया दूसरा स्थान

September 29, 2026

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

900 विद्यार्थियों की ‘ट्रैफिक पाठशाला’, सही जवाब देने वाले छात्र को मिला हेलमेट

September 29, 2026

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जावरा की चांदनी प्रथम, मुस्कान ने हासिल किया दूसरा स्थान

September 29, 2026

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.