– शिवभक्ति से गूंज उठा तालीदाना
– स्वर्गीय महेंद्र सिंह कालूखेड़ा गौशाला में श्री शिव महापुराण कथा का तृतीय दिवस श्रद्धा, भक्ति और वैराग्य से ओतप्रोत
जावरा। ऐसा कोई गाँव नहीं जहाँ महादेव नहीं। पीपल के नीचे बैठे तो पिपलेश्वर, भगवान राम ने बनाया तो रामेश्वर, नर्मदा से निकले तो नर्मदेश्वर, महादेव हर रूप में, हर स्थान पर विद्यमान हैं।
यह उद्गार राष्ट्रसंत नमन वैष्णव ने स्वर्गीय महेंद्र सिंह कालूखेड़ा गौशाला तालिदाना में चल रही सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा के तृतीय दिवस कहें। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की उपासना से जीवन के तीन बड़े संकट दु:ख, भय और चिंता समाप्त होते हैं। जब ये तीनों हरण हो जाते हैं, तभी मन पूर्ण रूप से ईश्वर में लीन होता है। प्रह्लाद और धु्रव जैसे विश्वास से ही मिलता है ईश्वर का सान्निध्य संतश्री ने भक्ति की शक्ति का वर्णन करते हुए भक्त प्रह्लाद और धु्रव का उदाहरण देते हुए कहा कि भगवान पर विश्वास ऐसा होना चाहिए जैसा प्रह्लाद और धु्रव का था अडिग, अटूट और नि: स्वार्थ। ऐसा विश्वास ही व्यक्ति को संकटों से मुक्त कर परम शांति की ओर ले जाता है। गौशाला में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा महोत्सव के तृतीय दिवस पर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। संतश्री के ओजस्वी एवं भावप्रवण प्रवचनों से समूचा परिसर शिवमय हो उठा। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
इनके आतिथ्य में हुई आरती –
कथा के तृतीय दिवस अतिथि के रुप में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय मंत्र व महासभा जावरा के संरक्षक डॉ हमीरसिंह राठौर, महासभा अध्यक्ष कान्हसिंह चौहान, उपाध्यक्ष दीपेन्द्रसिंह धतुरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष किर्तीशरणसिंह, जनपद सदस्य नारायणसिंह (चिकलाना), महासभा तहसील अध्यक्ष शैलेन्द्रसिंह चौहान, नगर अध्यक्ष अजयसिंह कछावा, महासभा के जितेन्द्रसिंह सिसौदिया (बना सा कलेक्शन), अभिभाषक संघ अध्यक्ष जगदीश धाकड़, विनोद पालीवाल, रविंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, विजयसिंह, लखनसिंह, युवराजसिंह, डॉ सत्यनारायण (बडौदा), गौशाला समिति कलालिया, गौशाला समिति रणायरा के पदाधिकारियों ने लिया। कथा के द्वितीय दिवस गौशाला समिति संरक्षक के.के. सिंह कालूखेड़ा, भेरूलाल आंजना, नारायण सिंह (भाटखेड़ी), दीनदयाल पाटीदार, कन्हैयालाल पाटीदार, अंबाराम पाटीदार, विनोद सिंह राठौर, श्रवण सिंह राठौर, सुखदेव राठौड़, भेरूलाल पाटीदार, सतीश उपाध्याय, संजय मोदी सहित अनेक शिवभक्तों ने लिया। कथा विराम पर सभी को प्रसादी का वितरण किया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

