– कमलीपुरा चौक पर नि:शुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों नागरिकों ने लिया लाभ
जावरा। सेवा आपके द्वार अभियान के अंतर्गत सतत सेवा कार्य करते हुए लायंस क्लब जावरा द्वारा शनिवार, 13 दिसंबर 2025 को वार्ड क्रमांक 18 स्थित कमलीपुरा चौक परिसर में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ समाजसेवी प्रकाश कोठारी, बाबूलाल खेमेसरा, वरुण श्रोत्रिय, राधेश्याम गेहलोत एवं पुरुषोत्तम धनगर की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।
इस अवसर पर लायंस क्लब जावरा के अध्यक्ष एडवोकेट यश जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा आपके द्वार अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य सुविधाओं को आमजन तक सहज रूप से पहुँचाना है। हमारा संकल्प है कि कोई भी नागरिक समय, दूरी अथवा आर्थिक कारणों से उपचार से वंचित न रहे। लायंस क्लब जावरा सदैव ‘मानव सेवा ही सर्वोच्च धर्मÓ के सिद्धांत पर कार्य करता आया है।
अतिथियों ने संयुक्त रूप से अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर समाज के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। समय-समय पर स्वास्थ्य जांच से गंभीर बीमारियों की पहचान प्रारंभिक अवस्था में हो जाती है, जिससे उपचार सरल हो जाता है। लायंस क्लब जावरा एवं संजीवनी फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा यह जनहितकारी कार्य वास्तव में प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय है।
शिविर में दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक बड़ी संख्या में नागरिकों ने नि:शुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लिया। वार्ड क्रमांक 18 के रहवासियों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने भी शिविर में सहभागिता की। शिविर के समापन अवसर पर वार्ड पार्षद कन्हैयालाल हाड़ा ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, लायंस क्लब के सदस्यों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

