• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में प्रेम विवाह पर परिवार का बड़ा फैसला! बेटी की कर दी ‘गोरनी’, परिजनों ने कहा– अब हमारे लिए मर गई

November 23, 2026

जावरा के श्री बद्री विशाल मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह महोत्सव

November 22, 2026

BREAKING NEWS | जावरा में होटल के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

November 22, 2026
Facebook Twitter Instagram
Monday, November 23
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»फैरिक सल्फेट बनाने की फैक्ट्री में क्लोरीन गैस लीकेज से हड़कंप, इंडस्ट्रियल एरिया में अफरा-तफरी
जावरा

फैरिक सल्फेट बनाने की फैक्ट्री में क्लोरीन गैस लीकेज से हड़कंप, इंडस्ट्रियल एरिया में अफरा-तफरी

Shailendra SinghBy Shailendra SinghDecember 6, 2025Updated:December 6, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– विधायक, कलेक्टर, एसपी , एसडीएम, सीएसपी सहित थाना प्रभारी और नगर पालिका अमला मौके पर मौजुद
– फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी आए चपैट में, रतलाम रेफर , एक हम्माल आक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती
– 20 से 25 साल पुराने क्लोरीन गैस सिलेंडर से हुई गैस लीक
जावरा। रतलाम नाका स्थित औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार शाम अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब फेरिक सल्फेट पाउडर बनाने वाली एक फैक्ट्री में क्लोरीन गैस लीकेज हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 20-25 वर्ष पुराने गैस सिलेंडर में रिसाव होने से यह घटना हुई। गैस तेजी से फैलने पर पूरा इलाका धुंधला हो गया और इंडस्ट्रियल एरिया में भगदड़ जैसे हालात बन गए। मजदूर जान बचाने के लिए दौड़ते नजर आए। हवा के बहाव के गैस का फैलाव होने से आसपास की फैक्ट्रिया भी खाली करवाई गई। सूचना पर विधायक, एसडीएम, सीएसपी व प्रशासनिक व नपा अमला मौजुद रहा। इस हादसे के बाद यह सवाल उठ रहा हैं कि फैरिक सल्फेट बनाने वाली फैक्ट्री में क्लोरीन गैस का सिलेण्डर क्यों रखा था, उसका क्या उपयोग हो रहा था .. ? यह तो जांच का विषय हैं, बहरहाल मामले में जांच जारी हैं। वंही मामले में आगे ही जांच के लिए ग्रेसीम नागदा से विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई हैं, उनके आने के बाद भी आगे की कार्रवाई होगी। जिस फैक्ट्री में घटना हुई वह फैक्ट्री रतलाम निवासी सईद खान की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के दौरान फैक्ट्री का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। हवा के बहाव के चलते गैस का फैलाव तेजी से हो गया। जिससे आसपास की फैक्ट्रियों और वेयरहॉऊस पर काम रहे मजूदर व हम्माल गैस की चपेट में आ गए।
गैस के तेजी से फैलाव को देखते हुए आसपास की करीब 10 फैक्ट्रियों को तुरंत खाली कराया गया और मजदूरों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। सूचना मिलते ही एसडीएम सुनील जायसवाल, सीएसपी युवराज सिंह, थाना प्रभारी दीपक मंडलोई, विक्रम सिंह, नगर पालिका इंजीनियर शुभम सोनी सहित पुलिस व प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। वही सुचना मिलने पर जिला कलेक्टर मिशा सिंह और एसपी अमित कुमार भी मोके पर पहुचे l  इसी दौरान रेडक्रॉस एवं सिविल अस्पताल की एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची और गैस की चपेट में आए मजदूरों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गैस से प्रभावित मजदूर जफर को सांस लेने में दिक्कत, सीने में जलन और बोलने में परेशानी के चलते नर्सिंग होम में भर्ती किया गया, जहां उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। अन्य प्रभावित मजदूरों का भी उपचार चल रहा है।

जावरा विधायक डॉ पाण्डेय भी पहुचे मोके पर

विधायक डॉ पाण्डेय ने दिए जाँच के आदेश –
गैस रिसाव की सूचना पर मिलने जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय भी मौके पर पहुंचे और एसडीएम व सीएसपी से मामले की जानकारी लेकर एसडीएम को तत्काल प्रशासन ने फैक्ट्री के पुराने सिलेंडरों और सुरक्षा प्रबंधन की जांच शुरू करने के निर्देश दिए। तथा पूरे मामले में लापरवाही के बिंदुओं की पड़ताल करने की बात कहीं। वहीं फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर पंकज माली और शब्बीर मेवाती भी प्रभावित हुए हैं। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के तीन कर्मचारी भी गैस रिसाव के दौरान हल्के प्रभावित हुए तो उन्है भी अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया। जहा से उन्हें रतलाम रेफर कर दिया गया l  मामले की  गंभीरता को देखते हुवे एसडीईआरफ की टीम भी मौके पर पहुंची।

राठौर नर्सिंग होम पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर उपचाररत जफ़र
मोके पर पहुचे जिला कलेक्टर मिशा सिंह और एसपी अमित कुमार

Post Views: 676
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Shailendra Singh
  • Website
  • Facebook
  • Instagram

शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

Related Posts

जावरा में प्रेम विवाह पर परिवार का बड़ा फैसला! बेटी की कर दी ‘गोरनी’, परिजनों ने कहा– अब हमारे लिए मर गई

November 23, 2026

BREAKING NEWS | जावरा में होटल के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

November 22, 2026

जावरा रिकवरी यूनियन की नई कार्यकारिणी घोषित, ज़ुल्फिकार खान बने तहसील अध्यक्ष

November 22, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा में प्रेम विवाह पर परिवार का बड़ा फैसला! बेटी की कर दी ‘गोरनी’, परिजनों ने कहा– अब हमारे लिए मर गई

By Shailendra SinghNovember 23, 2026

– शादी समारोह शुरू होने से दो दिन पहले प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली…

जावरा के श्री बद्री विशाल मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह महोत्सव

November 22, 2026

BREAKING NEWS | जावरा में होटल के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

November 22, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रतलाम दौरा, बंजली हवाई पट्टी पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

November 22, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में प्रेम विवाह पर परिवार का बड़ा फैसला! बेटी की कर दी ‘गोरनी’, परिजनों ने कहा– अब हमारे लिए मर गई

November 23, 2026

जावरा के श्री बद्री विशाल मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह महोत्सव

November 22, 2026

BREAKING NEWS | जावरा में होटल के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

November 22, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.