– जावरा की झाला डिफेंस एकेडमी में पाई थी चयनित जवानों ने ट्रेनिंग
जावरा। हाल में सम्पन्न हुई मध्यप्रदेश पुलिस परीक्षा में जावरा और आसपास के अंचल के करीब 28 से अधिक विद्यार्थियों का चयन हुआ हैं। पुलिस के साथ ही अन्य विभागो में भी विद्यार्थियो ने चयनित होकर अपना व अपने क्षैत्र का नाम रोशन किया हैं। चयनित विद्यार्थियों ने जावरा की झाला डिफेंस एकेडमी से फिजीकल व अन्य ट्रेनिग लेकर भर्ती में सहभागिता की थी।
एकेडमी के कोच व संचालक चरणसिंह झाला ने बताया कि पहली बार 28 से ज़्यादा बच्चों का मध्यप्रदेश पुलिस और अन्य विभाग में सिलेक्शन हुए हैं। जिनमें से कुछ बच्चों की ट्रेनिंग 15 जून से शुरू हो चुकी है और कुछ की 26 से शुरू होगी। चयनित विद्यार्थियों में शक्तिसिंह राठौड़ (कंसेर), मोहित यादव (जावरा ), शुभम पाटीदार (जावरा), रितेश राठौड़ (लुहारी), चंदा गुजराती (आक्यादेह), बबलू (कालूखेड़ा), कुमकुम राठौड़ (थदौड़ा), दिलकुश राठौड़ (जावरा), महेंद्र सिंह (कंसेर), शिवराजसिंह (कंसेर), महेंद्र जाट (कालूखेड़ा), राजवीर सिंह (कालूखेड़ा), रोहित चोहान (लुहारी), विजयप्रताप सिंह (बहादुरपुर), जयपालसिंह झाला (बनवाड़ा), भीम प्रजापत (रोजाना), सुनील सिंह (आकतवासा), बंड़वा, चंद्रप्रकाश (जावरा), दशरथ रैदास, कमल सोनार्थी (वड़ोदा), कृष्णपाल सिंह (बोरदा),राजपाल सिंह (कंसेर) के साथ धर्मेन्द्रसिंह सिसोदिया (कांडरवासा) का सीआरपीएफ में, राहुल नायक का सीआईएसएफ में तथा अजय बोरसी (चौरासी बड़ायला) का बीएसएफ में चयन हुआ हैं।




Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
जावरा और ग्रामीण अंचल से 28 बच्चों का एमपी पुलिस के साथ अन्य विभागों में हुआ चयन
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

