– मोक्ष का बीज हैं भक्ति : जिनशिशु प्रज्ञाश्रीजी मसा
– सुबह निकला चल समारोह, हुई धर्मसभा
जावरा। भक्ति मोक्ष का बीज हैं, इसलिए हमे अपनी दिनचर्या में परमात्मा की भक्ति के लिये समय निर्धारित करना चाहिए। क्योंकि परमात्मा ही हमारे नीवं को चलाते हैं।
अष्टापद तीर्थ प्रेरिका मालव ज्योति श्री जिनशिशुप्रज्ञा श्री जी म.सा.ने जवाहरपेठ स्थित श्री धर्मनाथ जिनालय पर वार्षिक ध्वजारोहण के अवसर पर आयोजित धर्मसभा में यह बात कही। आपने कहा कि हम कितने ही करोड़ रुपये कमा कर एकत्रित कर ले किन्तु वे हमारे साथ नहीं जाएंगे परन्तु यदि हम परमात्मा के नाम के करोड़ो नाम के जाप रूपी अमनोल धन का संग्रहण करेंगे तो वही हमारी आत्मा के उद्धार का आधार बनेगा।
लाभार्थी के निवास से निकला चल समारोह –
इससे पूर्व लाभार्थी बसंतीबाई, प्रदीप कुमार, निर्मल कुमार, डॉ श्रीपाल जैन डॉ पूर्वा जैन पीयूष,डॉ निरल,नेहल चौधरी परिवार के काश्मीरी गली स्थित निवास से ध्वजा का चल समारोह निकला। जो नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ जवाहरपेठ स्थित श्री धर्मनाथ जिनालय पहुँचा। जहाँ विधिकारक मनीष मेहता द्वारा सत्रहभेदी पूजन के साथ साध्वी मण्डल की पावन उपस्थिति में लाभार्थी परिवार से विधिविधान पूर्वक ध्वजारोहण कराया गया।
इनकी रही उपस्थिति –
इस मौके पर हिम्मत धारीवाल, शांतिलाल मेहता, जयन्तीलाल दख, रवीन्द्रसिंह श्रीमाल, हिम्मतसिंह श्रीमाल, बाबूलाल खिमेसरा, प्रकाश चौरडिय़ा, कान्हसिंह चौहान, डॉ आई.एल. चन्देलकर, घनश्याम रामनानी, राजमल धारीवाल,, अनिल पोखरना, सुशील जैन, संजय तलेरा, प्रदीप लोढ़ा, अभय कोठारी,, धूलचंद तलेरा, कैलाश छाजेड़, रमेश जैन, जितेंद्र डोसी, महावीर चंद्रावत, पंकज मेहता, मनीष मेहता, आशीष धारीवाल, ललित जैन, नवनीतसिंह श्रीमाल, कमल जैन, महावीर धारीवाल, लोकेश कांठेड़, मोतीलाल चपड़ोद, विजय बोरदिया, राजमल दख, अशोक मेहता, स्वतंत्रसिंह श्रीमाल, दीपक तलेरा, राजेन्द्र धारीवाल आदि सही बड़ी संख्या में धर्मालजन उपस्थित रहे।




Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
श्री धर्मनाथ जिनालय पर मंत्रोच्चार के साथ चढ़ाई वार्षिक ध्वजा, सुबह निकला चल समारोह
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

