• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा की बेटी पूनम श्रीवास्तव ने पहली ही कोशिश में NEET में रचा गौरव

August 17, 2026

जावरा में भारत विकास परिषद की प्रांतीय महिला संगोष्ठी “समर्था” का भव्य आयोजन, 20 शाखाओं की 200 मातृशक्तियों ने लिया हिस्सा

August 17, 2026

वॉलीबॉल में महावीर जैन नेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 23 खिलाडिय़ों का जिला स्तर पर चयन

August 17, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, August 18
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»एक्सक्लूसिव»जिस युवति की हत्या के आरोप में 4 आरोपी काट रहे जैल, 18 माह बाद वहीं युवति जीवित पहुंची थाने
एक्सक्लूसिव

जिस युवति की हत्या के आरोप में 4 आरोपी काट रहे जैल, 18 माह बाद वहीं युवति जीवित पहुंची थाने

EditorBy EditorMarch 21, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– डेढ़ साल पहले थादंला पुलिस के बुलावे पर परिजनों ने युवति की शिनाख्त भी कर अंतिम संस्कार भी कर दिया
– युवति को मृतक समझ परिवार ने शोक निवारण और श्राद्ध तक कर दिया
– मामले में कहां हुई चुक, जिम्मेदार कौन … ?
जावरा। मध्यप्रदेश और राजस्थान की सीमा से लगा मंदसौर जिले के भानपुरा में अजब मामला सामने आया हैं, मामले में भानपुरा तहसील के गांव नावली के बाछड़ा समुदाय की एक युवति जो कि एक युवक के साथ गई थी, उसकी हत्या के आरोप में 4 आरोपी जेल काट रहे हैं। वहीं युवति करीब 18 माह बाद जिंदा गांधी सागर पुलिस थाने पर पहुंची ओर अपनी पहचान बताई। इतना हीं नहीं थांदला पुलिस को एक शव मिला था, जिस पर थांदला पुलिस के बुलावे पर युवति के परिजनों ने मृत युवति की शिनाख्त उनकी पूत्री के रुप में करते हुए उसका अंतिम संस्कार, शोक निवारण और वार्षिक श्राद्ध भी कर दिया। मामले में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई, इसके लिए कौन जिम्मेदार हैं .. ? जबकि जिस युवक के साथ युवति गई थी, उसने ही उसे किसी ओर को 5 लाख रुपए में बेच दिया, उसके बाद जब पुलिस ने युवक को पकड़ा तो क्या उसने पुलिस को यह बात नहीं बताई होगी .. ? क्या पुलिस ने मामले में सही से जांच नहीं की, थांदला पुलिस ने जिस शव की शिनाख्ती के लिए परिजनों को बुलवाया, डीएनए टेस्ट के लिए सेम्पल भी लिए गए, फिर भी क्या पुलिस ने डीएनएस टेस्ट नहीं करवाया ..? यदि करवाया तो डीएनए मेच कैसे हो गया .. ? मामले में ऐसे कई अनसुलझे सवाल खड़े कर दिए हैंं, साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगा दिए हैं .. ?

मामले में मंदसौर जिले के भानपुरा तहसील के गांव नावली में रहने वाली मृतक महिला ललिता बाई ने 18 महीने के बाद भानपुरा तहसील के गांधी सागर थाने में प्रस्तुत होकर अपने जिंदा होने का बयान दिया। ललिता ने अपना आधार कार्ड व दस्तावेज भी दिखाए, युवति के जिंदा होने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया हैं। ललिता पिता रमेश नानूराम बांछड़ा ने बताया कि वह शाहरुख के साथ में भानपुरा गई थी, वहां दो दिन रही, लेकिन शाहरुख ने उसे किसी अन्य शाहरुख नामक व्यक्ति को करीब 5 लाख रुपए में बेच दिया। जिस पर दुसरा शाहरुख उसे अपने साथ कोटा ले गया। कोटा पहुंचने के बाद करीब डेढ़ साल तक वहीं कोटा में रही, लेकिन डेढ़ साल बाद मौका पाकर वह कोटा से भागकर रावतभाटा आई और रावतभाटा से सीधे अपने घर पहुंच गई और अपने परिजनों को उसके जिंदा होने तथा उसके साथ हुई घटना बताई। जिस पर पिता उसे सीधे गांधी सांगर पुलिस थाने पर ले गए और उसके जिंदा होने की जानकारी दी। ललिता ने पुलिस को अपना आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड आदि दस्तावेज दिखाएं, ललिता के दो बच्चे भी हैं डेढ़ साल बाद अपनी मां को जीवित देखकर बच्चे खुश हुए, उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं हैं। क्षतिग्रस्त बॉडी मिली थी, कद काठी बिलकुल ललिता जैसी थी –
इधर ललिता के पिता ने बताया कि दिनांक 9 सितंबर 2023 को एक वीडियो के माध्यम से थांदला पुलिस द्वारा हमें बुलाया गया। वहां जाकर संपर्क पर हमने पाया कि पुलिस को एक क्षतिग्रस्त बॉडी मिली हैं, उसकी शिनाख्ती करने के लिए बुलाया गया हैं, जब हमने बॉडी देखी तो उसकी कट काठी ललिता की ही तरह थी, लेकिन उसका चेहरा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त था, उसके हाथ पर भी नाम गुदा हुआ था, ललिता की तरह बॉडी में पैर में एक काला डोरा बंधा हुआ था। बॉडी हूबहू ललिता जेसी ही दिखाई दे रही थी। जिस पर उन्होने उसकी शिनाख्त ललिता के रुप में कर ली, पीएम के बाद शव को ले जाकर उसका दाह संस्कार भी कर दिया। पिता बोले पुलिस ने खुन का सेम्पल भी लिया था –
थांदला पहुचें ललिता के पिता ने बताया कि पुलिस ने उसकी पत्नी और उसके खुन का सेम्पल भी लिया था, लेकिन उसकी जांच करवाई की नहीं उसकी जानकारी उनके पास नहीं हैं। ऐसे में अब सवाल यह उठना हैं कि जब पुलिस ने डीएनए टेस्ट के लिए सेम्पल लिया था, तो क्या उसका टेस्ट नहीं करवाया था, यदि करवाया था तो यह कैसे संभव है कि किसी और का डीएनएस उसके माता पिता के खुन से मेच हो जाए, या तो पुलिस ने मामले को रफा दफा करने के उद्देश्य से टेस्ट करवाया ही नहीं हैं और जब माता पिता ने शिनाख्त कर ली तो उन्है शव सुर्पूद भी कर दिया। थांदला पुलिस ने शाहरुख सहित चार आरोपियों पर दर्ज किया प्रकरण –
ललिता के माता पिता द्वारा शिनाख्ती के बाद थांदना पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर चार आरोपी भानपुरा के इमरान, शाहरुख, सोनू और एजाज को आरोपी बनाकर जेल भेज दिया। बीते करीबन डेढ़ साल से चारो आरोपी हत्या के आरोप में जेल काट रहे हैं। लेकिन 18 माह जब ललिता पुन: जीवित होकर अपने गांव लोटी तो अब आगे जेल में बंद आरोपियों को किस बात की सजा दी गई, क्या यह उनके साथ अन्याय नहीं हुआ । गजब के इस मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बहरहाल अभी तो ललिता अपने गांव नावली में अपने परिजनों और बच्चों के साथ निवास कर रही हैं।
उच्च अधिकारियों व थांदला पुलिस को दी सूचना –
गांधी सागर थाना प्रभारी तरुण भारद्वाज के बताया कि दो-चार दिन पहले ललिता हमारे थाने में आकर अपने जीवित होने की सूचना दी, हमने तुरंत गांव में वह आप पड़ोसी वह परिवार वालों से वेरीफाई करवाया कि यह वही लड़की हैं, गांव वालों और परिवारजनों ने इसकी पुष्टि की है कि यह ललिता ही हैं। जिसकी सूचना हमने उच्च अधिकारी व थांदला थाने को भी दे दी हैं।

Post Views: 485
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा-नागदा नगर परिषद अध्यक्षों पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, पूरे मध्यप्रदेश में मच सकती है कानूनी हलचल

August 7, 2026

प्रतिबंध के बावजूद जावरा में बिक रहे वेप! स्कूली बच्चों तक पहुंचा निकोटिन का जाल, आखिर कार्रवाई कब ?

July 23, 2026

गणित शिक्षक को बनाया निर्वाचन सुपरवाइजर, लोक शिक्षण संचालनालय के आदेशों की खुली अनदेखी !

July 22, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा की बेटी पूनम श्रीवास्तव ने पहली ही कोशिश में NEET में रचा गौरव

By EditorAugust 17, 2026

– बिना कोचिंग घर पर रहकर की तैयारी, IISER में भी चयन — मेहनत, मार्गदर्शन…

जावरा में भारत विकास परिषद की प्रांतीय महिला संगोष्ठी “समर्था” का भव्य आयोजन, 20 शाखाओं की 200 मातृशक्तियों ने लिया हिस्सा

August 17, 2026

वॉलीबॉल में महावीर जैन नेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 23 खिलाडिय़ों का जिला स्तर पर चयन

August 17, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया, ‘युवा शक्ति विकसित भारत 2047’ रही मुख्य थीम

August 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा की बेटी पूनम श्रीवास्तव ने पहली ही कोशिश में NEET में रचा गौरव

August 17, 2026

जावरा में भारत विकास परिषद की प्रांतीय महिला संगोष्ठी “समर्था” का भव्य आयोजन, 20 शाखाओं की 200 मातृशक्तियों ने लिया हिस्सा

August 17, 2026

वॉलीबॉल में महावीर जैन नेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 23 खिलाडिय़ों का जिला स्तर पर चयन

August 17, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.