जावरा। महाविद्यालय के प्राध्यापक से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक का सफर तय करने वाले देश के प्रख्यात अर्थशास्त्री मनमोहनसिंह के निधन पर शनिवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी जावरा द्वारा श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा पिपलौदा रोड़ स्थित राठौर नर्सिंग होम पर आयोजित की गई। जिसमें कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और उन्है श्रृद्धासुमन अर्पित किए।
शनिवार को दोपहर 2 बजे पिपलौदा रोड़ स्थित राठौर नर्सिंग होम पर आयोजित श्रृद्धांजलि सभा में महेंद्र गंगवाल ने डा मनमोहन सिंह के जीवन प्रसंग पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए बताया कि डॉ मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 में अविभाजित भारत वर्तमान पाकिस्तान के गाह नामक गाँव में हुआ था विभाजन की त्रासदी में डॉ मनमोहन सिंह का परिवार दिल्ली आकर बस गया। पढ़ाई के बाद भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मन्त्रालय में आर्थिक सलाहकार के तौर पर नियुक्त किये गये इसके तुरन्त बाद 1972 में उन्हें वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार बनाया गया इसके बाद के वर्षों में वे योजना आयोग के उपाध्यक्ष, रिजर्व बैंक के गवर्नर, प्रधानमन्त्री के आर्थिक सलाहकार और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष भी रहे हैं। भारत के आर्थिक इतिहास में हाल के वर्षों में सबसे महत्वपूर्ण मोड़ तब आया जब डॉ सिंह 1991 से 1996 तक पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय नरसिम्हा राव के साथ भारत के वित्त मन्त्री रहे। उनके नेतृत्व में किस तरह 2008 की विश्व आर्थिक मंदी में भारतीय अर्थव्यवस्था को नीचे जाने से रोका गया अपितु देश की जीडीपी को बढ़ाया भी था।
वो 5 फैसले जिनके लिए सदा याद किए जाएंगे डॉ मनमोहन सिंह –
– शिक्षा का अधिकार कानून (2009)
– सूचना का अधिकार (2005)
– मनरेगा (2005)
– राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून (2013)
– भूमि अधिग्रहण कानून (2013)
इन्होने दी श्रृद्धांजलि –
ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित श्रृद्धांजलि सभा में डॉ मनमोहन सिंह को डॉ हमीर सिंह राठौर, ब्लाक अध्यक्ष एवं नपा कार्यवाहक अध्यक्ष सुशील कोचट्टा, पूर्व न.प. अध्यक्ष यूसुफ़ कड़पा, हीरालाल मेहता, शांतिलाल दसेड़ा, नीतिराजसिंह सोलंकी, मसूद परदेशी, महेश शर्मा, अन्नपूर्णा पंवार, लोकेश विज़वा, मुस्तकिम मंसूरी, आसिफ़ कबाड़ी, विनोद ओरा, निजामुद्दीन पेपा, आमिर ख़ान, कृष्णा अखेडिय़ा, डॉ महादेव पाटीदार, हरिश निंबे, विमल पोखरना, मनीष बैरागी, मुकेश धाकड़, अशोक सिसौदिया, नईम भाई भाटी सहित कई कांग्रेस नेताओं ने श्रृद्धासुमन अर्पित किए। शोकसभा का आभार ब्लॉक कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष अजीजुर्रहमान गुड्डू पठान ने माना। अंत में दो मिनीट का मौन रखकर डॉ मनमोहनसिंह को श्रृद्धाजलि दी गई।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहनसिंह को ब्लाक कांग्रेस ने दी श्रृद्धांजलि
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

