जावरा। फीनिक्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्र का चयन स्कूल खेलों की राष्ट्रीय स्तर की टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह पूर्व में भी जिला और संभाग स्तर की दोनों प्रतियोगिताओं में अपराजित रहा है। बुधवार सुबह जावरा पहुंचने पर स्कूल स्टाफ ने उसका स्वागत किया। जावरा: फीनिक्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने 20 से 24 सितंबर तक दतिया में आयोजित राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अनय नांदेचा ने ब्लॉक, जिला, संभाग और राज्य स्तर पर अपराजित रहते हुए राज्य स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर सभी को चौंका दिया। अपने असाधारण प्रदर्शन के कारण अनय को आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अंडर-14 टेबल टेनिस टीम के कप्तान के रूप में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है।
चेयरमैन यशवंत -मंजू बाफना, संस्था निदेशक विनीत -निधि बाफना, प्राचार्य डॉ. एस. गौरी ने अनय अर्पित नंदेचा को बधाई देते हुए उसकी उज्जवल भविष्य की कामना की हैं। कोच दीपेंद्र सिसोदिया सहित स्कूल स्टाफ ने भी सभी चयनित छात्रों को बधाई दी और उनके भविष्य में सफलता की कामना की।


