– स्थानीय वेणु गोपाल स्कूल में लगाया शिविर, एनिमीया से बचाव को लेकर दी जानकारी
जावरा। भारत विकास परिषद महिला शाखा द्वारा एनीमिया दिवस पर स्थानीय वेणु गोपाल स्कुल जवाहर पेठ में बालिकाओं का रक्त परीक्षण शिविर आयोजित किया। अतिथि ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. दीपक पालडिय़ा द्वारा एनीमिया रक्त प्रशिक्षण के बारे में विस्तृत से जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम स्कुल प्रभारी तेजराम मांगरोदा के सानिध्य में संपन्न हुआ। भाविप अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र त्रिवेदी ने रक्त परीक्षण शिविर के उद्देश्य की जानकारी प्रदान की। कोषाध्यक्ष डॉ. अशोक पाटीदार ने रक्त की कमी किन कारणों से होती है तथा इसको किस प्रकार से ठीक किया जाता हैं, इस विषय पर जानकारी दी। सचिव देवेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि एनीमिया की जांच कुछ-कुछ समय में करते रहना हिए, जिससे हम हमेशा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे। प्रांत सह प्रमुख शीतल मेहता ने कहा कि हमारे द्वारा निरंतर योग प्राणायाम करने से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बना रहता है। शाखा प्रमुख ऋतु सिसोदिया ने बताया आप भविष्य की जननी हो, जितना स्वास्थ्य रहोगी उतना विकस होगा। हमे रक्त की कमी न हो इसके लिए नियमित भोजन में कैल्सियम, आयरन एवं प्रोटीन मिश्रित आहार व उपर्युक्त मात्रा में सेवन करना चाहिए। संस्कार प्रकल्प प्रमुख दिव्या राठौर ने भी अपनी बात रखी। इस मौके पर संपर्क प्रमुख विनोद चौरसिया, सह सचिव मनोज राठौर, महिला शाखा प्रमुख ऋतु सिसोदिया आदि ने अतिथि व शिक्षकों का समान किया।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

