जावरा। नगर के हरा परिवार द्वारा शिव महापुराण कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में नवनिर्मित मन्दिर में मंत्रोचार से शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा भी की जाएगी। समाज के हरा धाकड़ परिवार से मिली जानकारी के अनुसार पहाडिय़ा रोड स्थित हरा कृषि फॉर्म पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्वामी प्रकाशानन्दजी महाराज बरखेडी धाम के मुखारविन्द से सात दिवसीय संगीतमय शिव महापुराण कथा का वाचन होगा। इसी माह की 23 तारीख मंगलवार से कथा प्रारंभ होगी, जो 29 जुलाई तक चलेगी। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे प्रारंभ होगी और सायं 4.30 बजे तक चलेगी। 29 जुलाई को कथा के समापन के साथ ही पूर्णाहुति दी जाएगी। इसके बाद प्रसादी वितरित की जाएगी।
27 जुलाई को होगी शिव परिवार की प्रतिष्ठा –
27 जुलाई शनिवार को यहीं पर नवनिर्मित मंदिर में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होगा। जिसमें शिव जी, पार्वती जी, गणेश जी, कार्तिकेय जी व नन्दी जी की प्रतिमा विधिविधान से प्रतिष्ठित की जाएगी। इस अवसर पर यज्ञाचार्य पण्डित बद्रीलाल उपाध्याय गुणावद, पण्डित राजेश जोशी सिखेड़ी के सानिध्य में आयोजित यज्ञ में हरा परिवार के सदस्य भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त करेंगे। हरा परिवार ने धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक की संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने का अनुरोध किया है।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
शिवमहापुराण कथा का आयोजन 23 जुलाई से, शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा भी होगी
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

