जावरा। जूलाई माह में आने वाले मोहर्रम और चार्तुमास को लेकर मंगलवार को शहर के नगर पालिका सभागृह मे दोनो आयोजनों को शांति पूर्ण ढंग से निपटाने हेतु शहर पुलिस ने एक बैठक आयोजित की। जिसमें एसडीएम राधा महंत, सीएसपी दुर्गेश आर्मो, शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन, औद्योगिक क्षैत्र थाना प्रभारी मुनेन्द्र गौतम, नपा सीएमओ दुर्गा बामनिया ने शांति समिति के शामिल हुए मुस्लिम समाज और जैन समाज के सदस्यों के साथ ही व्यापारियों, वरिष्ठ नागरिकों के साथ चर्चा की।
जुलाई माह में मोहर्रम के दौरान की जाने वाले व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की, वहीं मोहर्रम वाले दिन बाजार में यातायात बाधिक होने की समस्या, अतिक्रमण तथा आवारा पशुओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में आई समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर शीघ्र समाधान करने के आदेश दिए गए। बैठक में सीरत कमेटी सदर हाजी साबीर सेठ, ताजिया कमेटी सदर गुलाम मकदुम बाबा, पूर्व नपाध्यक्ष मोहम्मद युसूफ कड़पा, नपा उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, पेपा पहलवान, राजेश धाकड़, कान्हा हाड़ा, लोकेश विजवा, प्रकाश कांठेड़, संजय सुराणा, इरशाद बाबा, इमरान मेव, एहमद भाई आदि सहित बड़ी संख्या में शांति समिति सदस्य व गणमान्य नागरिक मोजुद रहे। 


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

