जावरा। सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वतीपुरम पहाडिय़ा रोड जावरा पर शनिवार को कश्मीरी गली स्थित शिशु मंदिर की प्रधानाचार्य वतसला रुणवाल का काटजू नगर शिशु मंदिर रतलाम में प्राचार्य पद पर पदोन्नति होने पर विवेक भारती शिक्षण समिति एवं विद्यालय आचार्य परिवार द्वारा केशव सुभागृह में स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान उज्जैन विभाग समन्वयक महेंद्र भगत, विवेक भारती शिक्षण समिति अध्यक्ष अजीत चत्तर, उपाध्यक्ष अनिल पावेचा, सचिव तन्मय सोनी, कोषाध्यक्ष राधेश्याम पोरवाल, कानसिंह चौहान, बाबूलाल नाहर, सुरेश मेहता, पुखराज सोनगरा, लोकेश शर्मा, शीतल चौरडिय़ा सहित विवेक भारती शिक्षण समिति के समस्त सदस्य एवं विद्यालय आचार्य परिवार मौजूद रहा।
सभी ने श्रीमती रूनवाल के उज्जवल भविष्य की कामना कर शुभकामनाएं देते हुए शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में आचार्य परिवार द्वारा सेवाकाल के अनुभव व्यक्त किये। विद्यालय प्राचार्य रेणु बाला शर्मा ने रूनवाल के सेवाकार्य का उल्लेख करते हुए सभी का आभार माना।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
प्राचार्य पद पर पदोन्नति होने पर कश्मीरी गली प्रधानाचार्य वत्सला रुनवाल का किया स्वागत सम्मान
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

