– कालूखेड़ा बैंक में रुपए जमा करवाने जा रहा था संचालक
– नवेली से बागिया के बीच दो अज्ञात मोटर साईकल सवारों ने दिया वारदात को अंजाम
– कालूखेड़ा पुलिस ने लूट और मारपीट के मामले में कर रही विवेचना
जावरा। रतलाम जिले की पिपलौदा तहसील के गांव नवेली से बागिया के बीच मावता के पेट्रोप पम्प संचालक से दो अज्ञात मोटर साईकल सवारों ने करीब साढ़े 10 लाख रुपए की लूट को अंजाम दे दिया। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले को विवेचना में लेकर घटना स्थल के साथ ही अन्य स्थानों पर पहुंचकर तस्दी कर रही हैं।
कालूखेड़ा थाना से मिली जानकारी अनुसार ग्राम मावता स्थित ऋषि किसान सेवा केन्द्र पेट्रोप पम्प संचालक नीलेश राठौर कालूखेड़ा स्थित सेंट्रल बैंक में रुपए में जमा करवाने करीब साढ़े 10 लाख रुपए बैग में भरकर निकला थी, नवेली से बागिया मार्ग पर दो अज्ञात मोटर साईकल सवारों ने उसकी चलती बाई को लात कर गिरा दिया, जिससे नीलेश मोटर साईकल सहित नीचे गिर गया। नीचे गिरते ही आरोपियों ने नीलेश के साथ मारपीट कर उससे रुपए से भरा बैग छीनकर बागिया की और फरार हो गए। घटना की सूचना नीलेश परिजनों दी और कालूखेड़ा थाना पहुंचकर उसके साथ हुई लूट की घटना बताई। कालूखेड़ा पुलिस ने नीलेश की रिपोर्ट पर अज्ञात मोटर साईकल सवारों की तलाश के साथ ही फरियादी के साथ घटना स्थल से लेकर अन्य स्थानों पर पहुंचकर मौका मुयाअना किया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश जारी कर दी हैं।
लूट और मारपीट की धाराओं में होगा प्रकरण दर्ज –
मामले में सीएसपी दुर्गेश आर्मो ने बताया कि फरियादी के साथ पुलिस घटना स्थल पर पहुंची हैं, फरियादी जहां जहां गया था, उसके हिसाब से आरोपियों की तलाश की जा रही हैं। मामले में करीब चार लोगों के शामिल की आशंका हैं, फिलहाल में मामले में विवेचना जारी हैं, उसके बाद लूट और मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

