जावरा। जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल के आधार पर जिला बास्केटबॉल संघ की मैत्रेयी सैनी का चयन सिनीयर शालेया बास्केटबॉल प्रतियोगिता के मध्य प्रदेश दल में हुआ, कुमारी मैत्रेयी सैनी ग्वालियर में 21 से 26 जनवरी तक आयोजित प्रीनेशनल कोचिंग कैंप में गहन प्रशिक्षण लेंगी। उसके बाद 28 जनवरी से 01 फरवरी 24 तक बाम्बे में आयोजित सीनियर शालेय राष्ट्रीय बास्केट बॉल प्रतियोगिता में म.प्र. का प्रतिनिधित्व करेगी।
जिला बास्केट बॉल संघ के सचिव विजय पामेचा ने बताया कि मैत्रेयी ने जबलपुर में आयोजित सीनियर शालेय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल के आधार पर म.प्र. के चुनिन्दा 12 खिलाडियों में अपनी जगह बनाई है। सैनी जावरा शहर के आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की छात्रा है। संघ की इस उपलब्धि पर संघ अध्यक्ष एवं विधायक डॉ राजेंद्र पांडे, चेयरमेन एसडीएम अनिल भाना, खेल गुरु व्ही.पी. रिछारिया, प्रकाश मेहरा, डॉ सुरेश मेहता, अशोक सेठिया, चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, धरमचंद चपडोद, हरिनारायण अरोड़ा, महेंद्र गंगवाल, सुशील कोचट्टा, अरुण संघवी, विकास जायसवाल, विनोद चौरसिया, प्रशिक्षक अपारसिंह गंभीर, मनुदेवसिंह चंद्रावत, मुकेश केथवास, रविन्द्रसिंह सिसोदिया एवं जिला बास्केटबॉल संघ के सदस्यों एवं खिलाडिय़ों ने कुमारी मैत्रेयी सैनी को शुभकामनाएं दी है।


