– रतलाम ने बदनावर को तथा जावरा ने बडऩगर को हराया
जावरा। कृष्णा फाउंडेशन जावरा द्वारा शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जावरा के प्रांगण पर चार दिवसीय लैदर बॉल क्रिक्रेट टूर्नामेंट का आयोजन किया। प्रतियोगिता का पहला मैच जूनियर रेलवे रतलाम और सनराइजिंग बदनावर के बीच हुआ। जिसमें रतलाम की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 211 रन बनाकर जीत दर्ज की। बदनावर की टीम ने 101 रन बनाए। जे. आर. आई. टीम के शुभम सिंह ने दो विकेट लेकर 70 रन बनाए। दूसरा मैच वी.एस. एस. बडऩगर एवं कृष्णा क्रिकेट क्लब जावरा के बीच हुआ जिसमें जावरा की टीम ने 14 ओवर में 105 रन बनाकर जीत दर्ज की। बडऩगर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में सिर्फ 101 रन बनाए। जावरा टीम की ओर से हर्षित सिंह सोलंकी 5 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे। आयोजन समिति की ओर से कृष्णा फाउंडेशन के संयोजक रुपेंद्र सिंह चौहान ने अतिथि समाजसेवी अमृत अंजना एवं दिनेश चौहान से खिलाडिय़ों का परिचय कराया। प्रतियोगिता में जूनियर रेलवे रतलाम, आशुतोष क्रिकेट क्लब रतलाम, सन राइजिंग क्लब बदनावर, वीएसएस क्लब बडऩगर, कृष्ण क्रिकेट क्लब जावरा, एम आर 11, ढोढर 11 एवं एमजी 11 पिपलोदा की टीम हिस्सा ले रही है ।



