– जयपूर में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता
जावरा। रतलाम अमेचर मार्शल आर्ट डेवलोपमेंट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के 6 खिलाडियों ने ओपन नेशनल कराटे चैंपियनशिप में जीते 6 पदक जीतकर एसोसिएशन का नाम रोशन किया हैं।
एसोसिएशन अध्यक्ष अजय पाटीदार ने बताया 29 से 31 मई तक जयपुर में आपणो राजस्थान रिसोर्ट में आयोजित की गई ओपन कराटे चैंपियनशिप में कोच बलवंत सिंह देवड़ा के नेतृत्व में मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए पुनीत ऊंटवाल और माही हाड़ा ने स्वर्ण पदक, देवांश राठौर और जयेश अजमेरा ने रजत पदक, यक्ष मौर्य और महिमा अजमेरा ने कांस्य पदक जीते। इस उपलब्धि पर हिंदू जागरण मंच के प्रांत अधिकारी नेपाल सिंह डोडिया, एसोसिएशन कोषाध्यक्ष राजेंद्र मौर्य, सह सचिव प्रियाकुंवर सिसोदिया, उपाध्यक्ष रणवीरसिंह सोलंकी, जिला कार्यकारिणी सदस्य मनीष मौर्य ने खिलाडिय़ों का पुष्प मालाओं एवं पदक पहना कर सम्मान किया।





Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

