– शिवमहापुराण कथा में बेटियों की गरिमा, चरित्र और संस्कृति पर दिया प्रेरक उद्बोधन
जावरा। स्वर्गीय महेंद्र सिंह कालूखेड़ा गौशाला तालीदाना में आयोजित श्री शिवमहापुराण कथा के दौरान राष्ट्र संत नमन वैष्णव ने बेटियों, युवतियों और मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियां हैं तो आज है, बेटियां हैं तो कल है, बेटियां ही समाज का राज हैं।
उन्होंने कहा कि यदि समाज इस भावना से कार्य करेगा तो बेटियां शिक्षित, सुरक्षित और सशक्त बनेंगी। प्रत्येक बेटी और बहन को अपने चरित्र की रक्षा स्वयं करना सीखना चाहिए, अपने पहनावे, व्यवहार और आचरण पर ध्यान देना चाहिए। माता सीता का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने चरित्र को दिव्य और सुंदर बनाकर भारतीय नारी की मर्यादा को अमर किया। आज के समय में यह और भी अधिक आवश्यक है कि हम भारतीय संस्कृति के अनुरूप जीवन जीएं, जिससे जीवन सत्यम, शिवम, सुंदरम बने।
हरिनाम और हरिशरण में लगाओ जीवन –
राष्ट्र संत नमन वैष्णव जी ने कहा कि जीवन को सही अर्थों में जीना सीखो और हरिनाम व हरिशरण में स्वयं को समर्पित करो। उन्होंने संतों के भावों पर प्रकाश डालते हुए कहा लोग संतों की मुस्कान तो देखते हैं, पर उनका रूदन नहीं देख पाते। संतों का रूदन मानव कल्याण के लिए होता है। उनका हृदय भक्तों के दुखों से पिघल जाता है।
गुरु तत्व ही जीवन का मार्गदर्शक –
गुरु की महिमा बताते हुए राष्ट्र संत ने कहा कि गुरु तत्व जीवन में सबसे बड़ा आधार होता है। संत ईश्वर के प्रतिनिधि होते हैं और उनके सान्निध्य से जीवन में अपार कृपा प्राप्त होती है। जिस व्यक्ति के जीवन में गुरु तत्व प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उपस्थित होता है, वह वास्तव में अत्यंत भाग्यशाली होता है।
वन्देमातरम के साथ छठे दिन कथा का समापन –
कथा समापन पर प्रतिदिन की परंपरा अनुसार राष्ट्रगीत ‘वन्देमातरम’ का सामूहिक गायन किया गया, जिससे वातावरण देशभक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। शुक्रवार को कथा के यजमान प्रेमसिंह सोलंकी (भाटखेड़ी) रहे। आरती के लाभार्थी के.के. सिंह (कालूखेड़ा गौशाला संरक्षक), अध्यक्ष गजराज सिंह राठौर, मन्नालाल शर्मा, रामेश्वर पाटीदार, मदन सिंह चौरडिया, चरण सिंह चंद्रावत, कमलेश पाटीदार, रघुवीर सिंह राठौर (पिपलिया कराडिय़ा), भानुप्रताप शुक्ला (ताल), राधेश्याम जाट (जनपद सदस्य, पिपलौदा), ज्योति पटेल (सहायक संचालक, जावरा), दशरथ बैरागी (अध्यक्ष, बेहपुर गौशाला), धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया (निंबोद)। रहे। आयोजन में भाजपा संभागीय प्रभारी सुरेश आर्य, जिला प्रभारी प्रदीप पांडे, जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा जिला युवा अध्यक्ष विप्लव जैन एवं वीरेंद्र सिंह सोलंकी, नीतिराजसिंह सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

