– लायंस क्लब एक्टिव ने सेवा सप्ताह के पहले दिन बांटी सांडी व कम्बल
– गांधी जी व शास्त्री की प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण
जावरा। आज के समय में गांधी जी के विचारों की अति आवश्यक बताया गांधी जी ने जिस प्रकार से पूरे देश को एक विचारधारा में पिरोकर राष्ट्र की उन्नति के लिए कार्य किया वह महामानव का कार्य ही हो सकता हैं।
यह बात लायंस क्लब एक्टिव द्वारा गांधी व शास्त्री जयंती पर आयोजित माल्यापर्ण कार्यक्रम के दौरान मारुति नंदन उत्सव समिति संयोजक एवं समाजसेवी डॉ दिलीप शाकल्य ने कहीं। लायंस क्लब एक्टिव के अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र त्रिवेदी ने गांधी जी के विचारों पर चलने का आह्वान किया। लायंस एक्टिव सचिव डॉ श्याम पाटीदार ने संस्था द्वारा किए सेवा कार्यो की जानकारी प्रदान की। एक्टिव कोषाध्यक्ष डॉ अशोक पाटीदार ने सेवा सप्ताह के दौरान किए जाने वाले सेवा कार्यो से सभी को अवगत कराया। इस दौरान क्लब के वीरेन्द्रसिंह तौमर ने भी सम्बोधित किया।
साड़ी और कम्बल किए वितरित –
लायंस क्लब इंटरनेशनल से प्राप्त केलेण्डर अनुसार सेवा सप्ताह के पहले दिन लायंस क्लब एक्टिव पदाधिकारियों ने पहले महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यापर्ण किया, उसके बाद सेवा गतिविधि के तहत सफाईदुतों का सम्मान करते हुए उन्है साड़ी व कम्बल वितरित किए। इस मौके पर यशवंत सिंह सोलंकी, अभय कोठारी, सतीश उपाध्याय, रवि दुग्गड़, संजय मोदी, किशोर शाकल्य, अभय श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह, असीम श्रोत्रिय, नारायण खंडेलवाल आदि उपस्थित थे। संचालन कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र भारद्वाज ने किया। आभार लोकेश पडया ने माना।


