जावरा । जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप एक्टिव पांच दिवसीय यात्रा करते हुए श्री शंखेश्वर महातीर्थ पर आयोजित जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप फेडरेशन की 14 वीं कॉन्फ्रेंस में भाग लेने पहुंचा। जहां पूरे देशभर से करीब 45 ग्रुप शामिल हुए। राष्ट्रीय कान्फे्रंस में जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप एक्टिव जावरा को सर्वश्रेष्ठ शिक्षा एवं चिकित्सा अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर संस्थापक अध्यक्ष ललित भंडारी, ग्रुप अध्यक्ष विशाल जैन, अष्टापद चेयरमेन धर्मेंद्र कोलन, निर्वतमान अध्यक्ष सुभाष टुकडिय़ा, सचिव शैलेष मेहता, संजय खेमेसरा, उपाध्यक्ष अरविंद जैन, संजय झामर, महेंद्र सेठिया, पवन डांगी, सुशील जैन, जितेश चत्तर, अजय ओरा, दीपक चंडालिया, अनिल चपडोद, अजय चपडोद, पवन डांगी, अंकुर जैन, जितेंद्र जैन, मंगलेश मेहता, अनिल जैन, आशीष जैन, आशीष कांठेड़, संदीप जैन, ऋषभ छाजेड़, राजेश जैन, विनीत संघवी, मुकेश रूनवाल, सुरेंद्र संघवी, अभय मंडलेचा, प्रमोद छाजेड आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

