– जावरा पब्लिक स्कूल के बच्चो का किया नेत्र परिक्षण
जावरा l बच्चों में आखों की समस्या 6 वर्ष की आयु से प्रारंभ होती है साथ ही वर्तमान परिदृश्य में पढ़ाई का प्रेशर साथ ही सबसे ज्यादा मोबाइल से दिन प्रतिदिन ज्यादा समस्या हो रही है जिनके प्रति हमें सजगता के साथ समय समय पर जांच करवाकर निराकरण करवाना चाहिए , लायंस नेत्र चिकित्सालय पर आप आयें जांच करवायें में सदैव बच्चों के लिये इलाज के लिए तत्पर हु।
यह बात लायंस नेत्र चिकित्सालय के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ एन के वर्मा ने जावरा पब्लिक स्कूल में लायंस क्लब जावरा द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत संबोधित करते हुवे कही l नशे से मुक्ति के लिए नशा मुक्ति संयोजक सजी वर्गीस ने कहा की आज हमारे समाज को नशा खोखला कर रहीं हैं, हमारे नव युवा बाल्यावस्था से इसके शिकार हो रहें है इनसे दुर रहनें का संकल्प दिलाया गया उक्त जानकारी देते हुए सेवा सप्ताह समिति चेयरमैन शेखर नाहर सेवा सप्ताह समिति को-चेयरमैन पंकज काठेड ने बताया की लायंस क्लब जावरा के सेवा सप्ताह के छटे दिवस जावरा पब्लिक स्कूल मे नेत्र सुरक्षा के लिए कार्यशाला का आयोजन किया, स्वागत भाषण क्लब अध्यक्ष अजय सकलेचा द्वारा दिया गयाl
जावरा पब्लिक स्कूल के प्राचार्य पियुष मुणत ने लायंस क्लब जावरा के अध्यक्ष अजय सकलेचा सचिव रजत सोनी कोषाध्यक्ष संदीप रांका, नेत्र चिकित्सालय चेयरमैन विजय पामेचा, अनिल धारीवाल, सजीवर्गीस, अनिल काला, देवेन्द्र शर्मा नियति, मो साबिर सेठ का स्वागत सम्मान किया गया सेवा सप्ताह के अंतिम दिवस समापन श्री गोपाल इफ्तिखार गो शाला पर गायों को गो ग्रास एवं गुड खिलाकर किया गया इस अवसर पर लायंस क्लब जावरा के अध्यक्ष अजय सकलेचा, सचिव रजत सोनी, कोषाध्यक्ष संदीप रांका, नेत्र चिकित्सालय चेयरमैन विजय पामेचा, रमेश मेहता, अनिल धारीवाल, सजीवर्गीस, पवन मोदी, शरद डुगंरवाल, विमल सिसोदिया, आदी उपस्थित थे ।
https://youtube.com/shorts/mVrW8SY1fLs?si=J_PRsDW8tY7hDSvB

