जावरा। लायंस क्लब जावरा के द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत चतुर्थ दिवस नेत्र परिक्षण शिविर एवं निशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन का आयोजन रखा गया जिसके अंतर्गत 268 नेत्र रोगियों का परिक्षण एवं 27 मोतियाबिन्द आपरेशन शिविर में किये गयें ।
लायंस क्लब जावरा के अध्यक्ष अजय सकलेचा, सचिव रजत सोनी, कोषाध्यक्ष संदीप रांका, नेत्र चिकित्सालय चेयरमैन विजय पामेचा, पुर्वाध्यक्ष अनिल धारीवाल, पवन शर्मा, सजीवर्गीस, हरिनारायण अरोड़ा, के साथ सेवा सप्ताह समिति चेयरमैन शेखर नाहर, सेवा सप्ताह समिति को-चेयरमैन ला पंकज काठेड, अनुप शर्मा, साबिर सेठ, शरद डुगंरवाल, देवेन्द्र शर्मा नियति आदी उपस्थित थे । शिविर में जांच नेत्र विशेषज्ञ डॉ एन के वर्मा, आप्टोमेट्रिस्ट दिनेश शर्मा ने की। ऑपरेशन डॉ वर्मा ने किए, शिविर संचालन में समुचे स्टॉफ का सहयोग रहा। संचालन चिकित्सालय मेनेजर जे पी श्रीवास्तव ने किया।


