– कांग्रेस ने हिम्मतसिंह श्रीमाल की जगह वीरेन्द्र सिंह सोलंकी को दिया टिकट
– चार स्थानों से ओर बदले टिकट
जावरा। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पूर्व जनपद अध्यक्ष हिम्मतसिंह श्रीमाल को उम्मीद्वार बनाया था। तब से लेकर अब तक कांग्रेस प्रत्याशी का जमकर विरोध हो रहा है। टिकट घोषित होने के बाद ही आधी रात में शहर के घंटाघर चौराहे के साथ ही विधानसभा के ग्रामीण अंचलों में भी श्रीमाल के पुतले जलने का सिलसिला शुरु हो गया था। इतना ही श्रीमाल के पेतृक गांव रिंगनोद में भी कार्यकर्तााअें ने पुतला फुंक दिया था। भारी विरोध के बाद दो दिन पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष वीरेन्द्रसिंह सोलंकी, जिला पंचायत सदस्य डीपी धाकड़ ओर राजेश भरावा ने अपने समर्थकों के साथ भोपाल कमलनाथ के बंगले के बाहर प्रदर्शन करते हुए सर्वे के आधार पर टिकट दिए जाने की मांग उठाई थी। जिसके बाद बुधवार को सुबह कांग्रेस आलाकमान ने नई सूची जारी की जिसमें प्रदेश की चार विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों को बदल दिया गया है।

अब सुमावली से अजब सिंह, पिपरिया से वीरेंद्र, बडऩगर से मोरवाल, जावरा से सोलंकी को मौका –
कांग्रेस आलाकमान ने भोपाल में भारी विरोध और प्रदर्शन के साथ बगावत को देखते हुए प्रदेश की चार विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी परिवर्तित करते हुए सूची जारी की है। जिसमें सुमावली से कुलदीप सिकरवार की जगह अजबसिंह कुशवाह, पिपरिया से गुरु चरणसिंह की जगह वीरेन्द्र बलवंशी, बडऩगर से राजेन्द्रसिंह की जगह मुरली मोरवाल तथा जावरा विधानसभा से हिम्मतङ्क्षसह श्रीमाल की जगह वीरेन्द्रसिंह सोलंकी को कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित किया है।
कार्यकर्ताओं में जोश और हर्ष –
वीरेन्द्रसिंह सोलंकी का टिकट फाईनल होते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं में जोश और हर्ष की लहर दौड़ गई। सूची जारी होते ही समुचे विधानसभा क्षैत्र में खबर आग की तरह फैल गई। कार्यकर्ताओं का कहना है कि टिकट की जंग तो जीत ली अब विधानसभा भी जीतकर वीरेन्द्रसिंह को विधानसभा भेजेंगे।


