– नेताओं ने मंच से जमकर साधा भाजपा के साथ बाहरी उम्मीद्वारों पर निशाना
– गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण के बाद उद्यान में हुई जन सभा
जावरा। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा शुक्रवार को जावरा विधानसभा क्षैत्र में पहुंची। तालनाका स्थित पेट्रोल पम्प पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेस पदाधिकारियों, नपाध्यक्ष तथा पार्षदों ने स्वागत किया। स्वागत पश्चात जन आशीर्वाद यात्रा प्रारंभ हुई जो ताल नाका, बोहरा बाखल, गुन्ना चौक, भडभुंजा चौक, बजाजखाना, घंटाघर चौराहा, कोठी बाजार, कमानी गेट, नीम चौक, लक्ष्मी बाई रोड, रतलामी गेट, स्टेशन रोड, फाटक चौराहा, अंटिया चौराहा होते हुए चौपाटी स्थित गांधी उद्यान पहुची, यात्रा के चौपाटी स्थित गांधी उद्यान पर पहुंचने के बाद जितु पटवारी ने पहले गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया, उसके बाद प्रदेश के पुर्व गृहमंत्री भारतसिंह के पैर छुकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान कांग्रेस नेता वरूण श्रोत्रिय, हिम्मतङ्क्षसह श्रीमाल, युसूफ कड़पा, नीतिराजसिंह, डॉ हमीरङ्क्षसह राठौर आदि ने सम्बोधित किया। सभा के दौरान एक बार स्थानीय तथा बाहरी उम्मीद्वार का मुद्दा उठा, स्थानीय संगठन नेताओं ने कहा कि वे किसी बाहरी उम्मीद्वार को सहन नहीं करेंगे। जिस पर पटवारी व अन्य नेताओं ने कहा कि टिकट किसी एक को मिलना है, इसका निर्णय पार्टी हाई कमान करेगी। हम यहां केवल भाजपा के झुठ को जनता के सामने लाने आए है। संचालन नपा उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा ने किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

