– बड़ी संख्या में मौजुद युवाओं के साथ पुरे शहर का भ्रमण कर रैली के रुप में पहुंचे निर्वाचन कार्यालय
– शहर के सैकड़ों स्थानों पर जनसमुदाय ने किया जीवनसिंह का स्वागत
– युवाओं ने रैली में दिखाया जोश, लगाए इंकलाब जिंदाबाद के नारे
– निर्वाचन अधिकारी के समक्ष पवन सोनी और विवेक पोरवाल के साथ सौंपा नामांकन फार्म
जावरा। मध्यप्रदेश में रतलाम जिले की पांचो विधानसभा सीटों मे जावरा विधानसभा सीट इन दिनों काफी चर्चा में है। बुधवार को कांग्रेस से वीरेन्द्रसिंह का नाम घोषित होने के बाद शहर की राजनीति में उबाल आ गया। गुरुवार को करणी सेना परिवार प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में अपना नामांकन दाखिल किया। निर्वाचन अधिकारी अनिल भाना के समक्ष भाजपा छोड़ जीवनसिंह के साथ आए पवन सोनी और युवा मोर्चा पूर्व जिला पदाधिकारी विवेक पोरवाल की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया। हजारों युवकों की भीड़ लाकर जीवन सिंह ने नामांकन रैली में अपनी ताकत दिखाई। मीडिया से चर्चा के दौरान जीवनसिंह ने कहा कि जनता का उम्मीद्वार हूं जनता जीताकर विधानसभा भेजेगी, कांग्रेस से भी राजपुत केडिंडेट के मैदान उतरने के सवाल पर जीवनसिंह ने कहा कि यह जातीगत चुनाव नहीं है, लोकतंत्र है हमें सर्व समाज का समर्थन प्राप्त है।
जागनाथ की आरती के बाद शुरु की रैली –
गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे शहर के प्रमुख शिवालय जागनाथ महादेव मंदिर पर जीवनसिंह ने पहले भगवान महादेव की पूजा अर्चना की, फिर बाबा जागनाथ की आरती उतारी, इस दौरान हजारों की संख्या में जीवनसिंह के समर्थक रैली में शामिल होने जागनाथ महादेव मंदिर पहुंचे थे। आरती के बाद जीवन सिंह ने पुल बाजार से अपनी नामाकंन रैली प्रारंभ की जो बजाजखाना, घंटाघर चौराहा, कोठी बाजार, कमानी गेट, नीम चौक, लक्ष्मीबाई मार्ग, रतलाम गेट, स्टेशन रोड़, रेलवे फाटक चौराहा, आंटिया चौराहा, चौपाटी रोड़ से होती हुई अनुविभागीय तथा रिर्टनिंग अधिकारी कार्यालय पर पहुंची जहां जीवनसिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन रैली का शहर में सैकडों स्थानों पर जनसमुदाय ने पुष्प माला पहना कर जीवनसिंह का स्वागत किया।
भाजपा छोड़ विवेक पोरवाल भी हुए जीवनसिंह के साथ –
भाजपा द्वारा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष स्व. प्रहलाद पोरवाल के पुत्र तथा युवा मोर्चा जिला पदाधिकारी रहे विवेक पोरवाल ने भी भाजपा का दामन छोड़ दिया है, विवेक गुरुवार को निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पर जीवनसिंह के साथ नामांकन फार्म दाखिल करते समय दिखाई दिए। निर्दलीय प्रत्याशी जीवनसिंह के साथ आने के सवाल पर पोरवाल ने कहा कि पार्टी यदि प्रत्याशी बदलती है तो वे भाजपा के साथ थे और आगे भी रहेंगे, लेकिन यदि प्रत्याशी नहीं बदला गया तो वे जीवनसिंह का पूरी तरह से समर्थन करेंगे।


