– मंडल अध्यक्ष पद के लिए चार नामों पर चल रही थी चर्चा, बुथ अध्यक्षों ने किया मतदान
जावरा। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव को लेकर रायशुमारी का दौर जारी हैं, जिला स्तर पर हुई रायशुमारी के बाद पुन: मंडल अध्यक्षों के चयन के लिए बुथ अध्यक्षों को ही जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसके बाद जावरा के विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों के लिए बुथ अध्यक्षों की बैठक हुई, जिसमें उनसे रायशुमारी के साथ ही वोटिंग भी करवाई गई। जिसके बाद अब लगभग जावरा विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्षों के नाम लगभग तय हो चुके हैं। केवल औपचारिक घोषणा होना शेष हैं। जावरा नगर मंडल अध्यक्ष पद के दावेदारों की सूची में वर्तमान मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा के साथ महामंत्री अनिल धारीवाल, पूर्व पार्षद घनश्याम सोलंकी तथा युवा मोर्चा के राहुल उपमन्यु के नाम शामिल थे। जिनमे से एक को मंडल अध्यक्ष के लिए बुथ अध्यक्षों द्वारा चुनना था, सूत्रों की माने तो इन चारों नामों मे से अधिकांश बुथ अध्यक्षों ने प्रथम वरीयता के आधार पर वर्तमान मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा के नाम पर ही मुहर लगाई हैं। ऐसे में उनका नाम लगभग तय माना जा रहा हैं। नगर मंडल भाजपा जावरा के अध्यक्ष पद के लिए बूथ अध्यक्ष की राय शुमारी की बैठक जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, दशरथ पाटीदार, श्रीकांत डोसी की अगुआई में जावरा स्थित निजी विद्यालय में आयोजित की गई, भारतीय जनता पार्टी की नींव कही जाने वाले स्व. पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय एवं स्व. श्यामा प्रसाद जी मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, उसके पश्चात निर्वाचन अधिकारी निर्मल कटारिया ने निर्वाचन की प्रक्रिया से सभी बूथ अध्यक्षों को अवगत करवाया, उनके द्वारा बताया गया कि भाजपा में संगठन स्तर का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से किया जाता है, जिसमें प्रत्येक स्तर पर कार्यकर्ताओं की सहभागिता सम्मिलित रहती है।
बंद लिफाफे में लिए गए तीन नाम –
इसके पश्चात बंद कमरे में सभी बूथ अध्यक्षों से राय शूमारी करके तीन नाम वरीयता के आधार पर प्रत्येक बूथ अध्यक्ष से लिए गए। जिसे बंद लिफाफे में निर्वाचन अधिकारी द्वारा कल उज्जैन संभागीय स्तरीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा। बैठक में सभी बूथ अध्यक्षों के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता महेश सोनी, नंदकिशोर महावार, अनिल धारीवाल, मुकेश प्रजापत, सोनू यादव, अजय सिंह भाटी, इफ्तेखार पठान, प्रमोद रावल, मनोहर पांचाल, घनश्याम सोलंकी, पार्षद रजत सोनी, कालू कदम, चंद्रप्रकाश सोलंकी, तेजुब हुसैन, अकरम खान, आशिफ मिर्जा, देवेंद्रसिंह जादौन, मनीष ऊंठवाल, पंकज कांठेड़, संदीप रांका, राहुल उपमन्यु, इरफान मेव, ईमरान मेव, यश सकलेचा, पिन्टू सोलंकी, लखन चावरे आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.