• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा न्यायालय में न्यायिक कार्यप्रणाली पर फूटा वकीलों का गुस्सा, अभिभाषक संघ ने बुलाई आपात सामान्य सभा

June 27, 2026

देश में नंबर-1 बना जावरा का शासकीय सांदीपनि विद्यालय, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन 2026 में रचा इतिहास

June 26, 2026

हतनारा हादसे में प्रशासन का बड़ा एक्शन : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा, लापरवाह कर्मचारियों पर गिरी गाज

June 26, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, June 27
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»रतलाम»सुनिल शराब पीकर आए दिन करता था परेशान, इसलिए चाचा-भतीजे ने गला घोंटकर कर दी हत्या
रतलाम

सुनिल शराब पीकर आए दिन करता था परेशान, इसलिए चाचा-भतीजे ने गला घोंटकर कर दी हत्या

EditorBy EditorOctober 16, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– बड़ावदा पुलिस ने किया अंधे कत्ल का पर्दाफाश, एसपी ने रतलाम में किया मामले का खुलासा
– आरोपी चाचा भतिजा पुलिस गिरफ्त में
रतलाम/बड़ावदा। रतलाम जिले के बड़ावदा कस्बै के वार्ड क्रमांक 5 में बड़ावदा निवासी सुनिल चौहान के अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए आरोपियों को पकड़ लिया हैं। मामले का खुलासा बुधवार को रतलाम कंट्रोल रुप में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने एएसपी राजेश खाखा की उपस्थिति में किया।
एसपी अमितकुमार ने बताया कि 15 अक्टुबर को पुलिस को सूचना मिली की वार्ड नम्बर 05 बड़ावदा में सुनिल चोहान की एक-दो दिन पुरानी लाश अपने ही घर में सामने वाले कमरे में पलंग पर पड़ी है। जिसमें सूचनाकर्ता मृतक के भाई द्वारा बताया गया कि वह अपनी मां एवं अपने बच्चों सहित इंदौर में था। जो 15 अक्टुबर को दोपहर करीब 02.30 बजे सूचना मिलने पर परिवार सहित बड़ावदा आया और देखा कि उसका भाई सुनिल जो लकडी की दिवान पर मृत अवस्था मे पडा हुआ था। जिसके गले मे काला निशान दिखाई दे रहा था। जिसे शंका है कि उसके भाई सुनिल का किसी ने मर्डर किया है। मृतक के भाई अंकित चौहान की सूचना पर जीरो की मर्ग इंटीमेशन लेख की गई ।
ुपुलिस ने मामले की विवेचना करते हुए घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। कमरे में पलंग पर मृतक के गले में गला घोंटने के निशान पाए गए। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद न होकर सिर्फ अटका हुआ था। जिससे किसी अन्य व्यक्ति का आवाजाही हो सकती है । प्रथम दृष्टया घटना स्थल के निरीक्षण एवं परिस्थितीजन्य साक्ष्य के आधार पर यह तथ्य सामने आए कि दिनांक 13/14.10.24 की रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतक सुनिल चौहान का गला घोंटकर हत्या कारित की गई। मृतक सुनिल चौहान की शार्ट पी.एम. रिपोर्ट में भी डाक्टर द्वारा गला घोटने से श्वास अवरोध होने से मृत्यु होना लेख किया गया। इसी आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध बीएनएस की धारा 103(1) का पाया जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया ।

म्रतक सुनील चौहान

शराब का आदि था सुनिल, करता था परेशान इसलिए घोंंट दिया गला –
एसपी ने बताया कि एसडीओपी जावरा शक्तिसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बडावदा के नेतृत्व में टीम का गठन करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रीय कर अपराध पतारसी हेतु लगाया गया । विवेचना के दौरान पारिवारिक सदस्यों एवं आस पड़ोसी से पुछताछ एवं घटना स्थल का निरीक्षण से यह तथ्य सामने आए कि मृतक सुनिल शराब पीने का आदि था जो आये दिन पड़ोसियों को गाली गुप्ता कर झगड़ा करते रहता था। कुछ दिन पहले बिजली का खम्बा मृतक अपने घर के सामने न लगाने देने की बात को लेकर भी विवाद हुआ था। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ में संदिग्ध पाए गए मृतक के पड़ोसी काका रमेश एवं चचेरे भाई रवी को अभिरक्षा में लेकर गहनता से पुछताछ की गई । जिसमें आरोपियों रमेश एवं रवि द्वारा अपराध स्वीकार कर बताया कि मृतक शराब के नशे में आये दिन परेशान करता रहता था। जिससे परेशान होकर दिनांक 13 अक्टुबर 24 की रात्रि करीब 01.00 बजे रमेश व उसके पुत्र रवि द्वारा प्लास्टिक पाईप (फ्लेक्सीबल) से सुनिल चौहान का गला घोंटकर हत्या कर दी गई ।
पाईप जब्ती में लेकर आरोपियों को किया गिरफ्तार-
एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी रमेश पिता देवीसिंह चौहान जाति भील (46) तथा रवि पिता रमेश चौहान जाति भील (25) निवासी वार्ड क्र.5 बड़ावदा को गिरफ़्तार करते हुए उनके कब्जे से एक प्लास्टिक का पाईप (फ्लेक्सीबल) जिससे मृतक का गला घोटकर हत्या की गई थी जब्त किया गया। अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में निरीक्षक टी.एस.डावर थाना प्रभारी बड़ावदा, उप निरीक्षक जे.सी.कुमावत, उनि. राजेश मालवीय, सउनि एम.एल.दसोरिया, प्र.आर.अलेक्जेण्डर राय, प्र.आर. राजेश पानोला, आरक्षक गोपालसिंह, आरक्षक बालुसिंह की मुख्य भुमिका रही ।

Post Views: 310
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में दूध का बड़ा खेल! फैक्ट्री पर छापा, 104 कट्टों में 2600 किलो लैक्टोज पाउडर बरामद, कई डेयरियां जांच के घेरे में

June 10, 2026

रतलाम में स्टेपनी चोर गिरोह का पर्दाफाश : 4 आरोपी गिरफ्तार, 1.80 लाख रुपए का माल बरामद

June 3, 2026

रतलाम में बाल विवाह पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग दूल्हे की बारात बिना फेरे लौटी

May 29, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा न्यायालय में न्यायिक कार्यप्रणाली पर फूटा वकीलों का गुस्सा, अभिभाषक संघ ने बुलाई आपात सामान्य सभा

By EditorJune 27, 2026

– कुछ न्यायाधीशों के व्यवहार और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल – वर्षों से एक ही…

देश में नंबर-1 बना जावरा का शासकीय सांदीपनि विद्यालय, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन 2026 में रचा इतिहास

June 26, 2026

हतनारा हादसे में प्रशासन का बड़ा एक्शन : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा, लापरवाह कर्मचारियों पर गिरी गाज

June 26, 2026

रतलाम पुलिस का बड़ा एक्शन : 1 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, तस्कर गिरफ्तार

June 26, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा न्यायालय में न्यायिक कार्यप्रणाली पर फूटा वकीलों का गुस्सा, अभिभाषक संघ ने बुलाई आपात सामान्य सभा

June 27, 2026

देश में नंबर-1 बना जावरा का शासकीय सांदीपनि विद्यालय, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन 2026 में रचा इतिहास

June 26, 2026

हतनारा हादसे में प्रशासन का बड़ा एक्शन : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा, लापरवाह कर्मचारियों पर गिरी गाज

June 26, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.