रतलाम l मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमवार को प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से प्रदेश की मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना की हितग्राही बहनों के बैंक खातों में सहायता राशि अंतरित की इस अवसर पर रतलाम जिले की 251786 बहनों के बैंक खातों में 30 करोड़ 57 लाख से अधिक राशि मुख्यमंत्री द्वारा अंतरित की गई
इस अवसर पर रतलाम एनआईसी कक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई शंभू लाल चंद्रवंशी, विधायक रतलाम ग्रामीण मथुरालाल डामोर, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, कलेक्टर राजेश बाथम, सीईओ जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव तथा लाडली बहन योजना की हितग्राही बहने उपस्थित थी l इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत रतलाम जिले के 108619 हितग्राही मुख्यमंत्री द्वारालाभान्वित हुए इसके अलावा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत जिले के 177 000 से अधिक किसान तीसरी किस्त से लाभान्वित किए गएl


