रतलाम। थाना नामली अन्तर्गत आने वाले गांव सेमलिया और नामली से 30 जनवरी को अपहृत हुई 02 नाबालिग बालिकाओं को नामली थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान की टीम ने 24 घंटे में दस्तायाब कर सफलता पाई हैं।
जानकारी अनुसार 30 जनवरी 25 को फरियादी बालमुकुन्द पिता बगदीराम डोडिया निवासी ग्राम सेमलिया ने सूचना दी कि दिनांक 30 जनवरी 25 को अपनी नाबालिक बालिका का किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले गया हैं। इसी प्रकार 31 जनवरी 25 को फरियादी गोपाल पिता मांगीलाल भांभी निवासी नामली ने सूचना दी गई कि दिनांक 30 जनवरी 25 को अपनी नाबालिक बालिका का किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले गया हैं। रिपोर्ट पर 137(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना प्रभारी चौहान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा आँपरेशन मुस्कान अभियान के तहत अवयस्क बालक/बालिकाओं एवं गुमइंसान की दस्तयाबी करने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लगातार निर्देश दिये जा रहे हैं, जो निर्देशों के पालन में एएसपी राकेश खाखा एवं एसडीओपी किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में अपहृत हुई बालिकाओं की तलाश हेतु तत्काल टीम गठित की गई। थाना प्रभारी नामली व टीम द्वारा नाबालिक बालिकाओं की तलाश कर थाना नामली के धारा 137(2) बीएनएस में अपहृता नाबालिक बालिका उम्र 14 वर्ष एवं उम्र 14 वर्ष 10 माह को 24 घण्टे में दस्तयाब करने में सफलता पाई हैं।
इनकी भूमिका रही सराहनीय –
नाबालिक बालिकाओं को 24 घंटे में दस्तयाब करने में निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान थाना प्रभारी नामली, उनि सचिन डावर, के. के. पटेल, सउनि राजेन्द्र जगताप, संतोष अग्निहोत्री, म.प्र.आर.लीना राव, प्र.आर.कांतिलाल, शैलेष ठकराल, महेन्द्रसिंह, आर. मनोहर नागदा, बहादुरसिंह, शांतिलाल, शिवराम मोर्य, कुलदीप व्यास, मदन भर्रावत, संजय खींची, म.आर. सोनिया हिरवे, मंजु ठकराल, अरूणा, सैनिक विजय जाधव एवं सायबर सेल से आर. मयंक व्यास आर विपुल भावसार की सराहनीय भूमिका रही।

