– रतलाम के चेतन्य टेक्रो स्कूल में नियम विरूद्ध स्कूल से बेची जा रही थी पाठ्य सामग्री और युनिफार्म
– शिकायत पर रविवार को प्रशासन ने शिक्षा विभाग के साथ की कार्रवाई, सामान किया जब्त
रतलाम। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निजी स्कूलों द्वारा अधिक मूल्य में पाठ्य सामग्री और युनिफार्म नहीं बेचने के आदेश को कुछ निजी स्कूल नहीं मान रहे हैं, प्रदेश के जबलपुर और बालाघाट के बाद अब रतलाम के एक स्कूल संचालक ने प्रदेश सरकार के नियम को ताक में रखते हुए स्कूल भवन से ही बच्चों को मनमाने दामों पर पाठ्य सामग्री और युनिफार्म बेचने का मामला सामने आया। शिकायत पर रविवार को जिला कलेक्टर के आदेश पर प्रशासनिक अधिकारियों और शिक्षा विभाग ने सामुहिक कार्रवाई की तो स्कूल के कमरों से पाठ्य सामग्री, युनिफार्म आदि का भंडार मिला। फिलहाल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सभी सामग्री को जब्त कर सील की गई हैं।
रतलाम के चेतन्य टेक्नो स्कूल के संचालक द्वारा स्वयं ऊंचे दामों पर स्कूल की ड्रेस और किताबें बेचने की शिकायत कलेक्टर राजेश बाथम को मिली थी, जिस पर कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए एक टीम गठित की। टीम ने स्कूल का निरीक्षण किया जहा स्कूल भवन के गोदाम में भरी मात्र में कापी किताबे और स्कूल ड्रेस मिली। वही स्कूल भवन ओर जमीन संबंधी अनियमित की भी शिकायत मिली है। जिस पर जांच कर कारवाही करने की बात अधिकारी ने की है।
स्कूल के कमरों से मिली इतनी सामग्री –
शिकायत मिलने पर जांच दल श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल पहुंचा। दल में जिला शिक्षा अधिकारी के.सी. शर्मा, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, नायब तहसीलदार के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल रहे। दल द्वारा स्कूल के ग्राउंड फ्लोर के तीन कक्षों एवं प्रथम तल के एक कक्ष में स्कूल ड्रेसेस तथा पाठ्य पुस्तकों का भंडारण पाया गया जिसमें 304 पैकेट में स्कूल ड्रेस, बेल्ट, टाई, मोजे, 295 पैकेट स्वेटर, कक्षा पहली से दसवीं तक की 366 बंडल पुस्तके तथा 9 पुस्तक पैकेट, तीन कॉपी के बंडल पाए गए। समस्त सामग्री सील करके जिला शिक्षा अधिकारी के सुपुर्द की गई है। 




