- जिले भर में नापतोल बिभाग और खाद्य विभाग ने की कारवाई
- रतलाम, नामली के साथ जावरा और सैलाना की नामी दुकानों पर की कारवाई
रतलाम l दीपावली जैसे त्यौहार पर ग्राहकों को पूरा सामान शुद्धता के साथ मिले लिसको लेकर जिला कलेक्टर मिशासिंह ने नापतोल विभाग और खाद्य बिभाग को कारवाई करने के निर्देश दिए हें l जिसके तहत अधिकारियो ने जिले भर में दुकानों पर पहुच कर कारवाई की, जिसमे नापतोल में गड़बड़ी करने वाले दुकानदारो पर प्रकरण दर्ज किया साथ की नमकीन, मिठाई और किराना दुकानों से सेम्पल लेकर जाँच हेतु लेब भेजा है l
उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने हेतु मिठाई, नमकीन, बर्तन, पैन्ट एवं सर्राफा व्यापारियों के नापतौल उपकरणों और पैकेज बंद वस्तुओं के निरीक्षण हेतु दिये गये निर्देश के पालन में नापतौल निरीक्षक भारत भूषण रतलाम द्वारा पाक्षिक विशेष जाँच अभियान चलाकर उपरोक्त व्यापारियों के नापतौल उपकरणों और पैकेज बंद वस्तुओं का निरीक्षण किया गया। जिसमें मै.पेंटिग हाउस (रंग पेंट व्यापारी),रतलाम, मै.कलर नेस्ट (रंग पेंट व्यापारी), रतलाम, मै. हार्डवेयर पैलेस, (रंग पेंट व्यापारी), रतलाम,मै. राठौर स्वीट्स, नमकीन एवं रेस्टोरेन्ट, रतलाम, मै. पण्डित स्वीट एण्ड नमकीन, रतलाम, मै इन्दरमल समरथमल (रंग पेंट व्यापारी), रतलाम, मै. सैफ ट्रैडर्स (रंग पेंट व्यापारी), रतलाम, मै. कृष्णा स्वीट्स, रतलाम, मै. श्रीशारदा ज्वेलर्स, रतलाम, राधिक ज्वेलर्स, रतलाम, आर.आर.जे. ज्वलेर्स, रतलाम, पोवचा ज्वेलर्स, नामली, सिद्धार्थ नमकीन, (मिठाई एवं नमकीन), नामली, श्री बालाजी जोधपुर मिष्ठान भण्डार, नामली, मै. श्री वीर तेजाजी मिष्ठान भण्डार, नामली, मै. शुभम पान एवं श्याम के नमकीन (मिठाई एवं नमकीन), नामली में कारवाई की l
जावरा में इन दुकानों पर हुई कारवाई –
विभाग द्वारा श्री राधे नमकीन एवं स्वीट्स, जावरा, रॉयल हार्डवेयर एवं पेंट, (रंग पेंट व्यापारी), जावरा, महालक्ष्मी नमकीन एवं स्वीट्स, जावरा, महाराज नमकीन एवं स्वीट्स, जावरा, विजय मेटल्स (बर्तन व्यापारी), जावरा, महेन्द्र मेटल्स (बर्तन व्यापारी), जावरा पर विभागीय अधिनियम और नियमों के उल्लघंन और दण्डनीय अपराध पाये जाने पर प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। उपरोक्त दुकानों से नापतौल उपकरण एवं पैकेज बंद वस्तुओं को जप्ती कर कार्यवाही करने के साथ-साथ मिठाई कम तौलने की कार्यवाही की गई है। भारत भूषण निरीक्षक नापतौल रतलाम ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि पैकेज बंद वस्तुओं को खरीदते समय निर्माता/पैककर्ता का नाम व पूर्ण पता, वस्तु का नाम, वस्तु की शुद्ध मात्रा, वस्तु का एम.आर.पी. (सभी करों सहीत), युनिट सेल प्राईज, उपभोक्ता शिकायत करने के लिये व्यक्ति अथवा कार्यालय का नाम, पता, टेलीफोन नंबर और ई-मेल पता के साथ-साथ एम.आर.पी. से अधिक पर विक्रय करना या एम.आर.पी. को काटकर/मिटाकर/स्टीकर लगाकर बड़ाया गया हो तो विभाग को शिकायत कर सकतें है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने लिए सेम्पल –
कलेक्टर मिशा सिंह के आदेश अनुसार एवं एस.डी.एम के निर्देशन में खाद्य औषधि प्रशासन रतलाम के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मिलावट के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। 15 अक्टूर बुधवार को रावटी एवं जावरा में कार्रवाई करते हुए निरीक्षण कर साफ सफाई हेतु निर्देशित किया गया एवं संस्थानों से नमूने लिए गए। कालू मावा भट्टी डाबड़ी से नमूना जांच हेतु लिया गया एवं मुकेश गुर्जर डाबड़ी से मावा का नमूना लिया एवं जैन स्वीट से नमकीन स्वीट्स एंड नमकीन चौपाटी जावरा से मिल्क केक और लोंग सेव के नमुने, उस्मान ट्रेडर्स गुना चौक जावरा से काजू एवं सारस घी के नमूने लिए गए। नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगामी कार्यवाही की जाएगी। टीम में प्रीति मंडोरिया खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं ज्योति बघेल खाद्य सुरक्षा अधिकारी जावरा जिला रतलाम मौजूद थे।

