– 22 से 24 अक्टुबर को ग्वालियर मे आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिनिधित्व
जावरा। रतलाम ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 39 वी युथ (अंडर 16) राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मध्य प्रदेश के लिए क्वालिफाई किया। रविवार को उज्जैन में संभाग स्तरीय प्रतियोगिता आयोजीत हुई थी। जिसमें डीबीए रतलाम ने लीग के मैचों में आगर जिला की टीम को 76-60 से हराया और सेमीफाइनल में रतलाम कॉर्पोरेशन को 47-45 से हराकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु क्वालीफाई किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता ग्वालियर आईटीएम यूनिवर्सिटी में 22 अक्टुबर 24 से 26 अक्टुबर 24 तक आयोजित होगी। उक्त प्रतियोगिता के माध्यम से मध्य प्रदेश टीम का चयन होगा। टीम के कोच मुकेश केथवास, रविन्द्र सिंह सिसोदिया, मनुदेव सिंह चंद्रावत एवं अपार सिंह गंभीर थे। इस उपलब्धि पर जिला बास्केटबॉल संघ अध्यक्ष विधायक डॉ.राजेन्द्र पाण्डेय, सचिव विजय पामेचा, संयोजक अशोक सेठिया, उपाध्यक्ष डॉ.सुरेश मेहता, महेन्द्र गंगवाल, कोषाध्यक्ष अरुण संघवी सहित संघ के सदस्यों द्वारा बधाई दी गई। 
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

