– भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने नवरात्र के पहले दिन घोषित की जिला कार्यकारिणी
– जिला कार्यकारिणी में 21 लोगों को किया शामिल
– जावरा जनपद अध्यक्ष के साथ युवामोर्चा जिलाध्यक्ष को भी किया कार्यकारिणी में शामिल
जावरा/रतलाम। भारतीय जनता पार्टी की बहुप्रतिक्षित जिला कार्यकारिणी की घोषणा शारदीय नवरात्र के पहले दिन सोमवार को भाजपा के रतलाम जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल और वरिष्ठजनों की सहमति से की। कार्यकारिणी में 21 लोगों को शामिल किया गया हैं। जिनमें वर्तमान जावरा जनपद अध्यक्ष रुकमणी हाड़ा के साथ भाजयूमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन को भी संगठन में शामिल किया गया हैं। उपाध्याय की टीम में जावरा से जिला महामंत्री पद पर महेश सोनी को मनोनीत किया गया हैं। वहीं जिला उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप चौधरी तथा किर्तीशरणसिंह को मनोनीत किया हैं।
रतलाम से जयवंत कोठारी बने जिला महामंत्री –
उपाध्याय ने अपनी टीम में महामंत्री पद पर रतलाम से जयवंत कोठारी को शामिल किया हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद पर क्रांति जोशी, अनिता कटारिया, पदमा जायसवाल, प्रहलाद राठौर, सोनु यादव, मंत्री के रुप में अशोक पण्डिया, प्रतापसिंह, कैलाशीबाई चारेल, अनुज शर्मा, राजेन्द्र शांतीलाल पाटीदार को शामिल किया गया हैं। जिला कोषाध्यक्ष पद पर पवन सोनी, सह कोषाध्यक्ष पद पर राजेन्द्र पाटीदार, कार्यालय मंत्री पद पर मनोज शर्मा, सह कार्यालय मंत्री के पद पर राजेन्द्रसिंह डोडिया तथा अखिलेशसिंह को मनोनीत किया गया हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

