• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मिंडाजी संगम हादसा : 48 घंटे बाद भी लापता युवक, प्रशासन पर फूटा गुस्सा, शव मिलने तक नहीं हटेंगे परिजन

February 16, 2026

जावरा में वकीलों का प्रदर्शन : ज्ञापन से पहले वकीलों और तहसीलदार के बीच विवाद, चौराहे पर जाम

February 16, 2026

हुसैन टेकरी पर हाई सिक्योरिटी अलर्ट ? भारत-पाक मेच को लेकर भी पुलिस सर्तक

February 14, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, February 17
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»रतलाम»विश्व के 108 देशों में 9 अप्रैल को एक साथ मनेगा विश्व नवकार महामंत्र दिवस
रतलाम

विश्व के 108 देशों में 9 अप्रैल को एक साथ मनेगा विश्व नवकार महामंत्र दिवस

EditorBy EditorMarch 9, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
– जीतो चेप्टर रतलाम की बैठक में विचार विमर्श हेतु जुटे 14 श्रीसंघ
रतलाम।
विश्व में आगामी 9 अप्रैल को विश्व नवकार मंत्र दिवस मनाए जाने को लेकर जीतो चेप्टर क्लब ने रंगोली में विचार विमर्श किया। बैठक में जीतो के पदाधिकारियों के साथ सभी 14 श्रीसंघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होने आगामी दिनों में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने पर विचार विमर्श किया। उक्त आयोजन के प्रचार प्रसार के लिए पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम की रूप रेखा विश्व नवकार महामंत्र दिवस आयोजन समिति के कनवेनर मुकेश जैन ने रखते हुए बताया कि विश्व में आगामी 9 अप्रैल को विश्व नवकार मंत्र दिवस मनाने का बीड़ा जीतो ने उठाया है। यह आयोजन पूरे विश्व के 108 देशों में होगा। हर शहर, गांव, कस्बे में यह आयोजन होगा। पूरे विश्व में सुबह 8 बजे से 9 बजकर 36 मिनट तक कार्यक्रम एक साथ चलेगा। इसमें देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दस मिनट का सीधा प्रसारण का प्रयास चल रहा है। रतलाम में छोटू भाई की बगीची में आयोजन होगा। पंजीयन लिंक और बार कोड के माध्यम से भी किया जा सकता है। इसमें अजैन लोगों को भी जोड़ना है। प्रतिवर्ष इसे 9 अप्रैल को मनाया जाएगा।श्री जैन ने 9 अप्रैल का महत्व भी बताया। यह पूर्ण संख्या है, जैन धर्म में इस संख्या को शुभ माना जाता है। यह जैन दर्शन के 9 मूल सिद्धांतों जिन्हे 9 तत्व कहा जाता है, उसका प्रतिनिधित्व करता है। इसे जैन दर्शन का आधार भी माना जाता है। इसके माध्यम से नवकार की महिमा पूरे विश्व को पता चलेगी। यह शाश्वत मंत्र है। सभी पापों को खत्म करने वाला व सभी का कल्याण करने वाला मंत्र है। हर शहर, गांव में यह आयोजन बिना जीतो के भी होगा। इसके प्रचार प्रसार के लिए रथ पूरे शहर में घूमेगा। हम अपनी आत्मा का उत्थान करें इसके लिए इसमें समय लगाना है। 9 अप्रैल पूरे विश्व में नवकार दिवस के रूप में जाए यही उद्देश्य है।
विश्व नवकार महामंत्र दिवस आयोजन समिति के को-कनवेनर संस्था के निर्मल लुनिया ने कहा कि जैन दर्शन सर्वव्यापी दर्शन है। उसी के अंतर्गत विश्व नवकार महामंत्र दिवस का आयोजन किया जा रहा है। नवकार मंत्र में भी 9 पद है। उन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए जीतो ने यह बीड़ा उठाया है। पूरे देश में रतलाम का नाम है। उसका संदेश जाना चाहिए। प्रचार प्रसार का माध्यम वर्तमान समय में बहुत आवश्यक है। इसी लिए जीतो ने पोस्टर का विमोचन किया है। इसमें सर्व समाज से जुड़े इनफ्लुर्जस को जोड़कर अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ना है।कार्यक्रम में स्वागत भाषण चेयरमैन अनिल कटारिया ने देते हुए कहा कि जीतो में कई सारे कार्य चल रहे है, जैसे कि शिक्षा, धर्म, चिकित्सा, खेल, व्यवसाय आदि। 9 अप्रैल को कार्यक्रम वृहद स्तर पर आयोजित हो इसके लिए सभी धर्म के लोगों को साथ लाए। कार्यक्रम में संस्था के फाउंडर चेयरमैन इंदरमल जैन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हर घर पर झंडे लगना चाहिए और इसका प्रचार प्रसार व्यापक रूप से होना चाहिए, जिससे हर व्यक्ति तक सूचना पहुंच सके। आवश्यकता होने पर हर संभव मदद भी करने की बात कही।
विश्व नवकार महामंत्र दिवस आयोजन समिति के को-कनवेनर महेंद्र बोथरा ने सभी संघों से अधिक से अधिक लोगों के पंजीयन कराकर सहभागिता कराने की बात कही। बैठक में उपस्थित समस्त संघ द्वारा आयोजन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन जयंत जैन ने किया जबकि आभार चीफ सेक्रेटरी अशोक बरमेचा ने माना। कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्रगान गाया।
Post Views: 319
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

मोबाईल एप से होगी जनगणना, 1 मई से घर घर गिनती शुरु

February 12, 2026

विधायक कार्यालय पर हुई चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 3.60 लाख के सोने के आभूषण बरामद

February 10, 2026

रतलाम के चांदनी चौक में मौत का धमाका, बंदूक दुकान में विस्फोट से फैली दहशत

January 26, 2026
Don't Miss
जावरा

मिंडाजी संगम हादसा : 48 घंटे बाद भी लापता युवक, प्रशासन पर फूटा गुस्सा, शव मिलने तक नहीं हटेंगे परिजन

By EditorFebruary 16, 2026

– परिजनो के साथ करणी सेना परिवार प्रमुख जीवनसिंह भी डटे – संसाधनों के अभाव…

जावरा में वकीलों का प्रदर्शन : ज्ञापन से पहले वकीलों और तहसीलदार के बीच विवाद, चौराहे पर जाम

February 16, 2026

हुसैन टेकरी पर हाई सिक्योरिटी अलर्ट ? भारत-पाक मेच को लेकर भी पुलिस सर्तक

February 14, 2026

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 90 किलो डोडाचूरा कांड का मास्टरमाइंड राजस्थान से दबोचा

February 14, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: [email protected]
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

मिंडाजी संगम हादसा : 48 घंटे बाद भी लापता युवक, प्रशासन पर फूटा गुस्सा, शव मिलने तक नहीं हटेंगे परिजन

February 16, 2026

जावरा में वकीलों का प्रदर्शन : ज्ञापन से पहले वकीलों और तहसीलदार के बीच विवाद, चौराहे पर जाम

February 16, 2026

हुसैन टेकरी पर हाई सिक्योरिटी अलर्ट ? भारत-पाक मेच को लेकर भी पुलिस सर्तक

February 14, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.