– शहर की कृषि उपज मंडी में आयोजित हुआ युवा दिवस पर मुख्य समारोह
जावरा। 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के अवसर पर नगर का सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम का सामूहिक मुख्य कार्यक्रम कृषि उपज मंडी जावरा में आयोजित हुआ। जिसमें अतिथि के रुप में एस.डी.एम. त्रिलोचन गोड़, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, तहसीलदार संदीप इवने, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद बी. एस.नलवाया एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर सी. एम.राइस विद्यालय, शासकीय कमला नेहरू कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय काटजू हाई स्कूल एवं मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल के लगभग 300 विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार की 12 मुद्राओं एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।इस अवसर पर राज्य स्तरीय योग प्रशिक्षक संजय पालीवाल एवं तेजपाल मौर्य का सम्मान अतिथियों ने किया। आकाशवाणी से स्वामी विवेकानंद की वाणी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का प्रसारण भी किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का संयोजन मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया, सहायक संचालक शिक्षा ज्योति पटेल द्वारा किया गया। सूर्य नमस्कार में विभिन्न विभागों के अधिकारियो, कर्मचारियों सहित प्राचार्यगण हीमा सोलंकी, सुमित्रा बामनिया, क्रीड़ा अधिकारी अपारसिंह गंभीर, मनुदेवसिंह चंद्रावत, पुखराज यादव, राजेंद्र सोनी, मयंक शर्मा, शीतल सोनी, लोकेश विश्वकर्मा सहित अनेक शिक्षक, शिक्षिकाए उपस्थित रहें। संचालन सी. एम.राइस विद्यालय के उप प्राचार्य संजय श्रीवास्तव ने किया। आभार प्राचार्य राजेंद्र बोस ने माना।
जन अभियान परिषद ने मनाया युवा दिवस –
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकास खंड जावरा की नवांकुर संस्था मारुति शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति हाटपीपलिया द्वारा बंडवा हाई स्कूल एवं पटेल स्कूल हाटपीपल्या में राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सामूहिक सूर्य नमस्कार किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत उप सरपंच राजेंद्र सिंह, सेक्टर समन्वयक लखन सिंह, स्कूल प्राचार्य सुरभि व्यास, राधिका पालीवाल, सुनील आर्य, प्रदीप सोनी, बबलू राठौर, बद्रीलाल सोलंकी, लक्ष्मीनारायण, पटेल स्कूल हाटपीपल्या से ललिता शर्मा, युवराजसिंह, किशोर सिंह, विजय कुमार, प्रेमसिंह, वैशाली बोडाना, बी.एस.डब्लू. छात्रा राजनंदिनी आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.